Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मंत्री राजभर बोले- अखिलेश मुगलों की तारीफ से नहीं चूके, सपा को खास वर्ग ही नजर आता है

    6 hours ago

    1

    0

    जयपुर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के दिए बयान पर यूपी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने रविवार को पलटवार किया। कहा- सपा नेता यूपी के बाहर गए तो वहां भी मुगलों की तारीफ करने से नहीं चूके। यूपी की प्रशंसा उनसे होती नहीं। राजस्थान की धरती वीरता और बलिदान की प्रतीक है, लेकिन सपा नेताओं को वहां का गौरवशाली इतिहास नजर नहीं आया। वे तथ्यों से हटकर बयानबाजी करते हैं। उन्होंने कहा- पिंक रंग को लेकर सपा राजनीति कर रही, जबकि भाजपा के कमल के निशान में भी यह रंग है। जब सपा विपक्ष में रहती है, तो उसकी भाषा अलग होती है, लेकिन सत्ता में आते ही उनका नजरिया बदल जाता है। सत्ता में रहते हुए सपा नेताओं को सिर्फ एक खास वर्ग दिखाई देता है। वे समाज में विभाजन की राजनीति करते हैं। बता दें कि अखिलेश ने शनिवार को कहा था कि अब भाजपा से मुकाबला सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, बल्कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समुदाय करेगा। असली संतों और नकली संतों के बीच फर्क समझना जरूरी है। उन्होंने कहा था- जयपुर ने जो रंग अपनाया है, वो पिंक अपनाया है। पिंक रंग भी हार्मोनी का रंग है, जब लाल और सफेद मिल जाता है तो पिंक बन जाता है। झांसी में छात्रा का गैंगरेप-मर्डर करने वालों का एनकउंटर, 2 के पैर में मारी गोली, कुएं में लाश फेंकी थी झांसी में गैंगरेप के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार दे रात मुठभेड़ में पकड़ लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। पुलिस के मुताबिक, 2 अप्रैल को छात्रा घर से बिना बताए एक युवक को पैसे भेजने गई थी। लौटते समय दोनों आरोपियों ने उसे अकेला देखकर घर के अंदर खींच लिया। दोनों ने उसका रेप किया। तब छात्रा कहने लगी कि घर जाकर मां को सबकुछ बता दूंगी। इससे डरकर दोनों ने उसका दुपट्‌टे से गला घोंट दिया और शव कुएं में फेंक दिया था। 7 अप्रैल को कुएं से लाश बरामद हुई थी। आरोपियों के पास से छात्रा का मोबाइल समेत 3 फोन, 2 तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुए हैं। पूरा मामला उल्दन थाना क्षेत्र का है। आरोपियों की पहचान निमौनी गांव निवासी शैलेंद्र अहिरवार (28) और ठाकुरदास रायकवार (28) के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर... अलीगढ़ में आईडी हैक होने पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, दो पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा- हैकर ने कंट्रोल कर ली मेरी जिंदगी अलीगढ़ के शिवलोक कॉलोनी में युवक ने आईडी हैक होने और निजी डेटा लीक होने के डर से जान दे दी। 27 साल के ललित ने शनिवार तड़के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को दो पन्नों का अंग्रेजी में लिखा नोट मिला। इसमें उसने अपनी ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने का जिक्र किया है। उसने लिखा है कि 7 अप्रैल के बाद उसकी डिजिटल लाइफ पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई थी, संदिग्ध नंबरों से अकाउंट एक्सेस किए गए। उसे निजी जानकारी सार्वजनिक होने का डर सताने लगा था। पुलिस जांच में सामने आया कि ललित देर रात घर से निकला और तड़के करीब 4:18 बजे डोरी नगर के पास अप वैशाली एक्सप्रेस के सामने कूद गया। पढ़ें पूरी खबर... 3 IPS के ट्रांसफर, विधायक से विवाद के बाद प्राची सिंह को अंबेडकर नगर का एसपी बनाया गया यूपी शासन ने शनिवार शाम 2 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 3 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। सिद्धार्थनगर से विधायक के साथ विवाद के बाद हटाई गईं प्राची सिंह को अंबेडकर नगर जिले का नया पुलिस कप्तान बनाया गया है। यहां तैनात अभिजीत आर. शंकर को देवरिया भेजा गया है। वहीं, देवरिया में तैनात संजीव सुमन को साइड लाइन कर दिया गया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है। देवरिया में हाल ही में एक दलित लड़की धारदार हथियार से गला रेत दिया गया था। इस मामले में पुलिस की हीला-हवाली सामने आई थी। इसके अलावा एक महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया था। जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ युवकों ने एक महिला को रास्ते में रोक लिया था। इसके अलावा पिछले महीने ही देवरिया में दो पुलिसकर्मियों को नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन सबके चलते संजीव सुमन को हटाया गया है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- आजम खान और मेरी बराबरी नहीं, वह मेरे बड़े भाई ‘आजम खान और मेरी बराबरी की बात हो ही नहीं सकती। उनकी बराबरी कोई नहीं कर सकता। वे मेरे बड़े भाई हैं और रहेंगे, मेरे सीनियर हैं और रहेंगे। मुझसे ज्यादा काबिल हैं और रहेंगे। फिर उनकी मुझसे किस तरह की बराबरी हो सकती है।’ 'एसआईआर कराने वाला कौन है? यह चुनाव आयोग ने कराया है। यह चुनाव आयोग नहीं, यह भाजपा के हाथ की कठपुतली है। कर्मचारियों को आदेश दिया गया कि किसके वोट काटने हैं। इसके लिए अभियान चलाया गया है। यह एसआईआर नहीं, धोखा है।' यह बातें सपा नेता व यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आज कानपुर में कहीं। शनिवार को वह यहां अलग-अलग कई कार्यक्रम में पहुंचे। होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने सपा विधायकों के साथ बैठक भी की। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में मामा ने भांजी की हत्या की:खिलाने के बहाने ले गया, गला घोंटकर मार डाला; रेप का आरोपी
    Next Article
    छठी बार अध्यक्ष बने जे.के. सचान:बिना चुनाव जीते रिकॉर्ड बनाया, डिप्टी सीएम ने दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment