Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में हिमांगी सखी बोलीं- बांके बिहारी जी मेरी उम्र प्रेमानंद महाराज को दे दें, कॉकरोच पार्टी आइना दिखा रही

    14 hours ago

    2

    0

    वैष्णव किन्नर अखाड़ा की जगद्गुरु शंकराचार्य हिमांगी सखी मंगलवार को पुरुषोत्तम माह में वृंदावन पहुंचीं। उन्होंने यहां बांके बिहारी जी के दर्शन किए। परिक्रमा की। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं प्रेमानंद महाराज जी को बहुत मानती हूं। उनकी बड़े कम समय में ख्याति हुई है। वर्तमान में महाराज जी भक्ति का श्रोत हैं। उनका वीडियो देखकर मेरा मन बहुत ही भावुक है। ऐसे रसिक संत इस विश्व में चाहिए। मैं अपने ठाकुर जी से कहूंगी कि इस सखी की अरदास स्वीकार करें। मेरी उम्र भी प्रेमानंद महाराज जी को लग जाए। दरअसल, 17 मई से प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा बंद है। रविवार को 1 मिनट 19 सेकेंड का एक वीडियो केली कुंज आश्रम ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया। इसमें संत प्रेमानंद महाराज ने अपने शिष्यों और भक्तों से भावुक अपील की थी। उन्होंने कहा था- बिल्कुल चिंता मत करो। हम मिलें न मिलें, बोलें न बोलें, हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। अंतिम बात यही कि चिंता नहीं करनी। न ये चिंता करनी है कि कैसे हमारा उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या: 1700 रुपए के लिए गिराकर लात-घूसों से पीटा, अधमरा छोड़कर भागे अलीगढ़ में रविवार देर रात एक ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक किराए पर ऑटो चलाता था और ऑटो मालिक का उस पर 1700 रुपए बकाया हो गया था। देर शाम वह अपनी पत्नी के साथ हॉस्पिटल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ऑटो मालिक ने उसे रोक लिया और किराए के पैसे मांगे। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद ऑटो मालिक के परिजनों ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे जमीन पर गिराकर लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। मारपीट के बाद आरोपी उसे अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद पत्नी उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बन्नादेवी थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में 50 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा युवक: कूदकर जान देने की धमकी, कहा- ऑटो ठीक कराने के लिए पैसे नहीं; 2.30 घंटे तक ड्रामा कानपुर में एक युवक 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। ऊपर जाकर उसने शराब पी और नशे की हालत में गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। जब राहगीरों ने उसे टंकी पर चढ़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाउडहेलर के जरिए उसे नीचे उतरने की अपील की। लेकिन वह नहीं माना। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी टंकी पर चढ़ने लगा। यह देखकर युवक ने धमकी दी कि वह वहीं से कूदकर जान दे देगा, जिसके बाद पुलिसकर्मी वापस नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने युवक से टंकी पर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसका ऑटो खराब हो गया है। उसे ठीक कराने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। इस पर पुलिस ने उसे ऑटो ठीक कराने के लिए पैसे देने का आश्वासन दिया। फिर जा करके वह नीचे उतरा। करीब 2.30 घंटे तक ड्रामा चला। इसके बाद पुलिस ने उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर अलीगढ़ में डंपर चालक ने युवक को कुचलकर मार डाला, सड़क पर मांस चिपका; वाहन में आग लगाकर भागा अलीगढ़ में डंपर ने 22 साल के बाइक सवार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक ने पहले पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से युवक सड़क पर जा गिरा। इसके बाद चालक ने डंपर को बैक कर उसके सिर को कुचल दिया। डंपर का पहिया हेलमेट पहने युवक के सिर से गुजर गया। सिर का मांस बाहर आ गया और सड़क पर चिपक गया। हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया। इसी समय चालक ने डंपर में खुद ही आग लगा दी और कूदकर फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ की। फिर सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पाली मुकीमपुर, छर्रा और दादो थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। गांव वालों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ। युवक की एक साल पहले शादी हुई थी। घटना मंगलवार सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय से लगभग 37 किलोमीटर दूर पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र में हुई। पढ़ें पूरी खबर मथुरा में दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, रोकने पर पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली मथुरा में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान डींग के रहने वाले साकिर और साबिर के रूप में हुई है। वे बाइक चोरी कर बेचते थे। पुलिस को उनके बारे में मुखबिर से पहले ही सूचना मिल गई थी। छाता क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। वे जैसे ही नेशनल हाईवे किनारे चेतक एकेडमी के पास जंगल में पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए इशारा किया लेकिन वे फायरिंग करके भागने लगे। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। साकिर के बाएं पैर और साबिर के दाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों जमीन पर गिर पड़े। पुलिस ने दौड़कर दोनों को दबोच लिया। उनके पास से 2 तमंचे, कारतूस और चोरी की 3 बाइक बरामद हुई है। घटना थाना छाता क्षेत्र में सोमवार देर रात की है। यहां पढ़ें पूरी खबर मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ने की 3 राउंड फायरिंग, पुलिस ने दौड़ाकर दाहिने पैर में मारी गोली, 28 मुकदमे दर्ज मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बुढ़ाना-बसी रोड पर हुई इस मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश शहनवाज घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। बुढ़ाना थाना प्रभारी सुभाष अत्री के नेतृत्व में उमरपुर चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया बुढ़ाना-बसी रोड पर सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध युवक को रोकने का इशारा किया गया। पढ़िए पूरी खबर सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 4 लुटेरे गिरफ्तार, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, दो तमंचे और कारतूस बरामद अखंडनगर थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के इस गैंग ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बीते 22 और 24 मई को अखंडनगर थाना क्षेत्र में लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। इनका तरीका बेहद शातिर था; ये पहले सवारी बनकर ई-रिक्शा बुक करते थे और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर चालक को असलहे के बल पर डराकर उसके पैसे और मोबाइल लूट लेते थे। पढ़िए पूरी खबर गोरखपुर में साइड न देने पर बुलेट सवारों ने कार चला रहे युवक को पीटा, गाड़ी में लगाई आग गोरखपुर में बुलेट सवार युवकों ने साइड न देने पर कार सवार को बुरी तरह पीटा। उसे गाड़ी से खींचकर बाहर लाए। गाली गलौज की। उसके बाद उसके कार में आग लगा दी। जब गाड़ी जलने लगी तो धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार युवक से पूछताछ के बाद दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में सोमवार रात की है। नगवा गांव निवासी नंदन पांडेय किराए पर कार चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार रात करीब 10:15 बजे वह अपनी कार लेकर घर लौट रहे थे। वह जैसे ही गांव की एक सकरी गली में पहुंचे। सामने से बुलेट पर सवार होकर कुछ युवक आ रहे थे। उन्होंने गाली देते हुए नंदन से साइड देने को कहा। उसने जब विरोध किया तो उसे गाड़ी से खींचकर बाहर ले आए। उसे बुरी तरह पीटा। यहां पढ़ें पूरी खबर देवरिया में पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला, भाइयों ने दिया साथ; मेडिकल कॉलेज में 5 घंटे पड़ी रही लाश देवरिया में पत्नी ने भाइयों के साथ मिलकर पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार दोपहर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान पत्नी ने बच्चों को घर से बाहर निकाल दिया और पति को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद अपने दो भाइयों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पीट कर पति को मार डाला। इस दौरान बच्चों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने गेट खोलने की कोशिश की। गेट नहीं खुलने पर वीडियो बनाया, जिसमें महिला और 2 युवक पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। सूचना पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव का है। राज्यमंत्री कैलाश राजपूत बोले- आउटसोर्स कर्मचारी सपा मानसिकता के हैं, संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का नाम भूले फर्रुखाबाद में राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने सोमवार को बिजली विभाग के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी सपा की मानसिकता के हैं और जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित करते हैं। मंत्री शहर के एक होटल में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग में आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारी अखिलेश यादव के कार्यकाल के हैं। उनकी मानसिकता सपा की है, जिसके कारण वे भाजपा कार्यकर्ताओं के गांवों में बिजली को 'टू फेस' कर देते हैं, जबकि अन्य गांवों में सामान्य आपूर्ति बनाए रखते हैं। वहीं संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से राज्यमंत्री बना हूं। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी खाने के बाद वह कुछ सेकेंड के लिए रुके बाद में उन्होंने मंच पर बैठे अन्य लोगों की तरफ देखा तब पंकज चौधरी का नाम बताया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेट्रोल-डीजल 11 दिन में चौथी बार महंगा; गुलमर्ग में हवा में लटके 300 टूरिस्ट; यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक
    Next Article
    एक्सप्रेस-वे पर AC बस पलटी, दरोगा समेत 7 की मौत:खिड़कियों से गिरे लोग, 25 घायल, एक का पैर कटकर अलग; उन्नाव में हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment