Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:मथुरा में श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी की 9वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, नामचीन संत की अनुयायी थी

    16 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृन्दावन की एक हाई-राइज सोसायटी की नौवीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। सोसाएटी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लड़की को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि लड़की जिस बालकनी से नीचे गिरी है। वहां शीशा नहीं लगा है। वह डिस्बैलेंस होने से वह नीचे गिर गई। लड़की के घरवालों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है। घटना वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर एटा में नमाज के बाद दो गुटों में मारपीट, 3 लोग घायल; मस्जिद के अंदर हुई थी कहासुनी एटा में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिससे घटना में दो सगे भाइयों सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मस्जिद के अंदर किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। नमाज के बाद जब लोग बाहर निकले तो विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मामला अलीगंज शहर स्थित मोहल्ला काजी का है। पढ़ें परी खबर… 18 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को होली से पहले मिलेगा वेतन, स्कूल शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी किए प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों और कर्मचारियों को फरवरी महीने का वेतन का भुगतान होली से पहले किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशक ने शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों को मानदेय का भुगतान होली से पहले करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में करीब 18 लाख से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को हर महीने 1 तारीख को वेतन और मानदेय का भुगतान किया जाता है। इस बार होली 2 मार्च सोमवार के दिन है, 1 मार्च को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में वेतन का भुगतान 3 मार्च को मंगलवार को होता। लेकिन शिक्षक संगठनों की ओर से शिक्षकों, विभाग के कर्मचारियों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों का वेतन-मानदेय होली से पहले करने की मांग की गई थी ताकि होली पर उनकी जेब तंग नहीं हो। स्कूल शिक्षा निदेशक ने मांग को वाजिब मांगते हुए होली से पहले वेतन और मानदेय भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से होली से पहले वेतन भुगतान के आदेश जारी होने के बाद अब अन्य सरकारी महकमों में भी कर्मचारियों की ओर से होली से पहले वेतन भुगतान की मांग की जा रही है। कन्नौज में BJP विधायक ने महिला SO से कहा- थाने में रहने नहीं दूंगा, अपने कपड़े अटैची में रख लो कन्नौज में करंट लगने से युवक की मौत मामले में कार्रवाई न होने पर भाजपा विधायक कैलाश राजपूत नाराज हो गए। उन्होंने एसओ नीलम सिंह को फोन पर जमकर फटकारा। कहा- तुम्हें थाने में रहने नहीं दूंगा। या तो FIR में सुधार करो या फिर अपने कपड़े अटैची में रख लो। अगर कार्रवाई में गड़बड़ी की, तो समझ लेना। दरअसल, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस ने बिजली विभाग की लापरवाही मानने से इनकार करते हुए शिकायत बदलने को कहा था। इसी शिकायत पर भाजपा विधायक मौके पर पहुंचे थे। मामला इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चंदौआ गांव का है। पढ़ें पूरी खबर मुजफ्फरनगर शिक्षक हत्याकांड में सिपाही को उम्रकैद; कोर्ट ने लगाया 1 लाख का जुर्माना मुजफ्फरनगर के चर्चित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट ने दोषी पुलिस हेड कॉन्स्टेबल चंद्र प्रकाश यादव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मामला घटना 17 मार्च, 2024 को एसएसपी आवास के पास का है। वाराणसी कमिश्नरेट में मऊ के रहने वाले मुख्य आरक्षी चंद्र प्रकाश यादव ने मामूली विवाद के बाद शिक्षक धर्मेंद्र कुमार पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी सरकारी कार्बाइन से अंधाधुंध गोलियां चला दी थीं। इस हमले में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर गाजीपुर में ट्रेलर ने मां-बेटी और भतीजी को कुचला, तीनों की मौत; परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गाजीपुर में ट्रेलर की चपेट में आने से एक ही परिवार की तीन लोगों की मौत हो गई। बुधवार को बलिया में शादी में शामिल होने के लिए पति, पत्नी, बेटी और भतीजी एक ही बाइक से जा रहे थे। रास्ते में ट्रेलर को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही बाइक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक पलट गई। इस दौरान पत्नी, बेटी और भतीजी ट्रेलर के नीचे आ गईं और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पति सुरक्षित बच गया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। एसडीएम, सीओ और तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुटी है। मामला बरेसर थाना क्षेत्र के बाराचवर चट्टी का है। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में तीन मंजिला मकान में लगी आग, 3 लोग फंसे, फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू किया गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। छोटी-सी चिंगारी देखते ही देखते भयंकर आग में बदल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान परिवार के 3 लोग तीसरे मंजिल पर फंसे हुए थे। जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा गया। वहीं लगभग डेढ़ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जबकि घर के कुछ सामान जलकर राख हो गए। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें फतेहपुर में दो बाइकों में भिड़ंत, शादी में जा रहे 3 भाइयों की मौत; दो घायल फतेहपुर में शादी में शामिल होने जाते समय तीन भाइयों की सड़क में मौत हो गई। बुधवार को रिश्तेदारी में शादी समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के चार भाई एक ही बाइक से घर से निकले थे। वे घर से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को उपचार के लिए CHC ले जाया गया, जहां से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐराया मशायक गांव का है। पढ़ें पूरी खबर... कासगंज में BJP जिलाध्यक्ष, विधायक समेत 400 कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठे, इंस्पेक्टर पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप कासगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, विधायक हरिओम वर्मा और लगभग 400 कार्यकर्ता धरना दे रहे हैं। इंस्पेक्टर पर एक कार्यकर्ता से बात कराने के दौरान जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप के बाद शुरू हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष 5 घंटे से धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मांग की कि जब तक इंस्पेक्टर को थाने से नहीं हटाया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। हलाकिं जिलाध्यक्ष के धरने के बीच इंस्पेक्टर क्राइम को लाइन हाजिर कर दिया गया। फिर भी धरने पर बैठे हैं। मामला पटियाली कोतवाली का है। पढ़ें पूरी खबर… बलरामपुर में खेत गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, मौत; ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप बलरामपुर में बुधवार दोपहर खेत गई महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला घर से लगभग 100 मीटर दूर जंगल की ओर खेत में गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसे खींचकर जंगल की ओर ले जाने लगा। महिला की चीख सुनकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। जिससे तेंदुए ने महिला को जंगल में छोड़कर भाग गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटना सुहेलवा वन्य जीव प्रभाग की भाभर रेंज अंतर्गत परसरामपुर गांव का है। पढ़ें पूरी खबर… जौनपुर में खुद को गोली मारने से पहले बनाया VIDEO, बोला- पत्नी का भाई से है अवैध सम्बंध, भाई, पत्नी-बेटा मिलकर पीटते हैं जौनपुर में पत्नी के अफेयर से तंग आकर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने कनपटी पर गोली दाग ली। गोली उसके भेजे को चीरते हुए पार हो गई। मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के दूसरे दिन युवक के 3 वीडियो सामने आए हैं। जिसे उसने मरने से ठीक पहले बनाया था। वीडियो में युवक ने आरोप लगाते हुए कहा- मेरी पत्नी के मेरे ही भाई से अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर भाई, मेरी पत्नी और मेरा बेटा पिछले 7-8 महीने से मुझ पर हमला कर रहे हैं। मैं इन लोगों से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। युवक के मोबाइल में एक और वीडियो मिला है, जो कुछ दिन पुराना है। इसमें युवक अपने ऊपर हमले की बात बताते हुए कंधे पर चोट के ताजे निशान दिखा रहा है। युवक ने वीडियो में अपनी पत्नी, बेटे और भाई को कड़ी सजा देने की गुहार लगाई है। फिलहाल इन वीडियो के आधार पर पुलिस ने नए सिरे से मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव की है। पूरी खबर पढ़िए… डिलीवरी बॉय ने थाने में लगाई खुद पर आग: हॉस्पिटल में भर्ती, बरेली में बाइक थाने से नहीं मिली तो उठाया आत्मघाती कदम बरेली में एक डिलीवरी बॉय ने थाने के अंदर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे डिलीवरी बॉय को जैसे ही पुलिसकर्मियों ने देखा, हड़कंप मच गया। तुरंत उसकी आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डिलीवरी बॉय की बाइक बारादरी थाने में पिछले दो दिनों से खड़ी थी। इसे छुड़ाने के कई प्रयास विफल होने के बाद उसने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। पढ़िए पूरी खबर… बेटी को खरीद कर दिया 3 लाख का भाई: 10 महीने के बच्चे का सौदा, जेल में बंद आरोपी की हार्ट अटैक से मौत, मां को नशीला लड्डू खिलाकर चुराया इटावा में बेटी को भाई दिलाने की जिद पर दंपति ने बच्चा खरीदकर दे दिया। 10 माह के मासूम को नंदनकानन एक्सप्रेस से अपहृत किया गया। मां को नशीला लड्डू खिलाकर वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान आरोपी मासूम को लेकर फरार हो गया। इसके बाद साढ़े तीन लाख रुपये में एक दंपति को बेच दिया। मिर्जापुर स्टेशन के पास महिला को होश आया तो बेटा सीट से गायब था। रोने-बिलखने पर रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। मामला जीआरपी के जरिए इटावा ट्रांसफर हुआ और जांच तेज कर दी गई। पुलिस ने छह दिन की जांच के बाद बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इसी मामले में जेल भेजे गए एक आरोपी की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना राजकीय रेलवे पुलिस क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में पति की फंदा लगाकर मौत...पत्नी ने जहर खाया: आपस में हाथापाई के बाद अलग-अलग कमरे में बंद हुए, जिंदगी की जंग लड़ रही महिला वाराणसी में पारिवारिक कलह के बाद पति ने कमरे में खुद को बंद किया। फिर चादर का फंदा बनाया और पंखे के कुंडे से लटक गया। उसकी चीख आई तो लोग कमरे की ओर भागे। जब तक दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचते वह दम तोड़ चुका था। दूसरे कमरे में मौजूद पत्नी को जब पति की मौत की खबर मिली तो वो बेसुध हो गई। वह खुद की मौत का इंतजाम करने लगी। परिजनों से नजरें बचाकर स्टोर रूम में पहुंची और वहां रखा जहरीला पदार्थ खा लिया।पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में 50 लाख की ठगी में साइबर अपराधी गिरफ्तार: लालच देकर चुराते थे पासवर्ड, 3 गुर्गों को पुलिस ने दबोचा वाराणसी में व्यापारी, महिलाओं और सामाजिक लोगों से साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के गुर्गों ने एक व्यापारी से 50 लाख की ठगी की फिर अपने नंबर बंद कर लिए। जांच में जुटी पुलिस के हत्थे तीनों अपराधी चढ़ गए। पुलिस ने झारखंड के देवघर निवासी पुरुषोत्तम कुमार पुत्र सुनील दास और टुकटुक कुमार पंडित पुत्र बलदेव पंडित के साथ बलिया निवासी अनीश वर्मा पुत्र सुभाष वर्मा को कोर्ट में पेश किया। तीनों को जेल भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें महिला के शव को 6 ट्रकों ने रौंदा, चिथड़े उड़े: आगरा में हाईवे पर रोंगटे खड़ा करने वाला हादसा, खुरचने पड़े शव के लोथड़े आगरा के एत्माद्दौला में हाईवे पर मंगलवार रात रोंगटे खड़े करने वाला हादसा हुआ। महिला को एक ट्रक ने रौंद दिया। उसका शव हाईवे पर ही पड़ा रहा। इसके बाद एक के बाद एक लगभग 6 ट्रकों ने शव को रौंद दिया। शव के चिथड़े उड़ गए। स्थिति ये थी कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव के लोथड़े सड़क से खुरचने पड़े। हादसे में मृत लगभग 45 वर्षीय महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक चालक भी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें दुजाना गैंग के कुख्यात अब्बास को दौड़ाकर गोली मारी: गाजियाबाद पुलिस दोनों पैरों में गोली मारकर टांगकर लाई, 6 महीने पहले मारा गया था बलराम ठाकुर गाजियबाद पुलिस ने मंगलवार देर रात कुख्यात अब्बास को एनकाउंटर में अरेस्ट किया है। पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। अब्बास बुलंदशहर का रहने वाला है, जो दुजाना गैंग के लिए काम करता था। इसी गैंग के बलराम ठाकुर को जुलाई माह में पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसी गैंग ने मसूरी से व्यापारी को अपहरण कर रंगदारी वसूली की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। जिसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे पुलिसकर्मी टांगकर ले कर आए। पूरी खबर पढ़ें वाराणसी कचहरी में एक बजे होंगे 15-बम धमाके, आया मेल: तमिलनाडू के स्कूल सिलेबस का जिक्र, दो घंटे चला सघन तलाशी अभियान वाराणसी जिला एवं सत्र न्यायलय में मंगलवार को बम धमाके की धमकी दी गई। कोर्ट को मेल भेजकर उड़ाने की धमकी दी गई। आकाश क्षत्रियान नामक व्यक्ति ने मेल किया था। जिसमें लिखा था ठीक 1 बजे कचहरी में 15 बम ब्लास्ट होंगे। इसमें तमिलनाडू के पाठ्यक्रम में पैगंबर मोहम्मद साहब का पाठ न डालने की बात लिखी गई थी। मेल आते ही फौरन ही इसकी सूचना डीएम और पुलिस कमिश्नर को दी गई। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स कैंपस के अंदर पहुंची और तलाशी शुरू की। हालांकि तलाशी में कुछ भी नहीं मिला। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भारत और इजरायल के संबंध 2000 साल पुराने', बोले PM मोदी
    Next Article
    लखनऊ के LU में फूड क्वालिटी को लेकर बवाल:दूषित भोजन करने से छात्रा हुई बेहोश, प्रोवोस्ट का घेराव; धरने पर बैठी छात्राएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment