Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने 5 दुकानों में लगी आग, दम घुटने से कर्मचारी की मौत

    9 hours ago

    1

    0

    नोएडा के सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने चाय-नाश्ते की 5 दुकानों में शनिवार को आग लग गई। इस दौरान छोटे सिलेंडर फटने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के दौरान एक व्यक्ति बेहोश मिला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएफओ प्रदीप कुमार के मुताबिक, मृतक दुकानों में काम करता था। उसकी मौत दम घुटने से हुई है। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर… सुल्तानपुर में आर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत; 7 घायल सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आर्टिगा और स्विफ्ट डिजायर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बिहार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत 7 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर किया गया है। हादसा शनिवार दोपहर 2:15 बजे दोस्तपुर थाने के किलोमीटर 162.7 पर बढ़ौली गांव के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर… अंजलि अरोड़ा ने आयोजकों को भेजा ₹1 करोड़ का नोटिस, बोलीं- खामोशी को कमजोरी न समझें कानपुर में 15 अक्टूबर को हुए डांडिया नाइट विवाद में 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा और आयोजक आमने-सामने आ गए हैं। अंजलि ने आयोजकों को 1 रुपए करोड़ की मानहानि का लीगल नोटिस भेजा है। शुक्रवार को अंजलि ने सोशल मीडिया पर कहा- अब मैं इस मामले में कोई बयान नहीं दूंगी। मेरी खामोशी को कमजोरी मत समझना। अब जवाब शब्दों से नहीं, कानून के माध्यम से दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर… फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजे की मौत: धान बेचने मथुरा जा रहे थे, मौके पर ही तोड़ा दम फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर बाईपास के पास देर रात सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान बेचने के लिए मथुरा जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान दीपू और रवि के रूप में हुई है। दोनों सिरसागंज क्षेत्र के ऐदलपुर गांव के रहने वाले थे और रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…. मथुरा में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार: डकैती की योजना बना रहे थे, पुलिस को देखते ही फायरिंग की मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, बदमाश एक पॉश सोसाइटी में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे को धक्का देकर खुद ट्रक के नीचे आई मां:कानपुर देहात में महिला के सिर से निकला पहिया, पन्नी में बटोरे मांस के टुकड़े
    Next Article
    सहारनपुर में चोरी का खुलासा-2 आरोपी अरेस्ट:नशे की लत पूरी करने के लिए घरों में करते थे चोरी, सीसीटीवी फुटेज से आए पकड़ में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment