Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:प्रयागराज में रेप का आरोपी SRN अस्पताल से भागा, DNA टेस्ट के लिए लाया गया था, 2 सिपाही सस्पेंड

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रेप का आरोपी एसआरएन हॉस्पिटल से भाग निकला। पुलिसकर्मी मंगलवार को उसे डीएनए टेस्ट के लिए ले आए थे। तभी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वह भाग गया। मामले में एसपी दीपक भूकर ने 2 सिपाही मदन शर्मा और अनुज कुमार को सस्पेंड कर दिया है। प्रतापगढ़ के मानिकपुर में डेढ़ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। सोमवार को कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। मंगलवार को उसे मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट के लिए प्रयागराज लाया गया था। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे आरोपी भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। वहीं पुलिस की 3 टीमें तलाश में जुटीं हैं। पढ़िए पूरी खबर गाजियाबाद में लेंसकार्ट के शोरूम में पहुंचे BJP विधायक, बोले- कंपनी का मालिक औरंगजेब की औलाद लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मंगलवार शाम गाजियाबाद के एक लेंसकार्ट शोरूम पहुंचे। उन्होंने वहां काम कर रहे कर्मचारियों से बातचीत की और ड्रेस कोड का विरोध जताया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा- यह बहुत गलत फैसला है। भारत में रहकर बिंदी और कलावा नहीं पहन सकते, यह उचित नहीं है। कंपनी के मालिक का नाम भले ही पीयूष है, लेकिन इसके माता या पिता में से कोई एक मुसलमान होगा। यह औरंगजेब की औलाद है। इसकी जांच होनी चाहिए। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग: संकरी गली में फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी, लंबी पाइप बिछानी पड़ी; 20 मीटर ऊंची लपटें उठीं कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी टेनरी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें करीब 20 मीटर ऊंची उठती दिखीं। सूचना पर पहुंची दमकल की टीमों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वाजिदपुर स्थित एसएच इंटरनेशनल नाम की इस फैक्ट्री के मालिक नौशाद अहमद ने बताया कि उन्हें रात करीब 8 बजे आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। उन्होंने 7 दिन पहले ही जूता फिनिशिंग का करीब 2 करोड़ रुपए का नया सेटअप लगाया था, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गया। ग्राउंड फ्लोर पर लगा 95 लाख रुपए का जूता कटिंग यूनिट, 10 लाख से अधिक का चमड़ा और अन्य सामग्री भी आग की चपेट में आ गई। पहली मंजिल पर सोलिंग, फिनिशिंग और पैकिंग का करीब 30 लाख का सेटअप भी जल गया, जबकि ऊपरी मंजिल पर स्थित लैब और स्प्रे विभाग भी पूरी तरह जल गए। पढ़िए पूरी खबर… अखिलेश का लखनऊ मेयर पर पलटवार: बोले- मेरी मां का अपमान न करें, बरेली में फौजी की पत्नी का मर्डर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल के बयान पर प्रतिक्रिया की है। अखिलेश ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- आप कृपया अपनी राजनीतिक मजबूरीवश मेरी दिवंगत मां का नाम लेकर एक महिला के रूप में एक अन्य महिला का अपमान न करें। नारी के सम्मान में आपसे बस इतना आग्रह है। यदि आपके घर में कोई बड़े-बुजुर्ग हों या बच्चे तो उनसे पूछ लीजिए कि आपका ये अति निंदनीय द्वेषपूर्ण बयान उचित है या नहीं। बाकी आप स्वयं एक महिला हैं। अखिलेश ने सुषमा खर्कवाल को ‘बहन’ कहकर संबोधित किया। दरअसल लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उस महिला का अपमान किया है जिनकी कोख से उनका जन्म हुआ है। पढ़िए पूरी खबर… बरेली में फौजी की पत्नी का मर्डर:बच्चे स्कूल में थे, घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध; हाथ में छाता और बैग लिए सीसीटीवी में दिखा बरेली में एक फौजी की पत्नी की उसके घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब व घर पर अकेली थी। महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसकी भांजी बच्चों को स्कूल से लेने गई हुई थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फौजी की तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है। महिला यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र की है।पूरी खबर पढ़ें.. कुलदीप सेंगर की सजा नहीं बढ़ेगी, उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की मौत मामले में मिली राहत उन्नाव रेप पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में बड़ा फैसला आया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने रेप पीड़िता की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने अपने पिता की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 6 अन्य दोषियों को दी गई सजा बढ़ाने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि इतनी देर बाद दायर अपील स्वीकार नहीं की जा सकती। राहत देने का कोई ठोस आधार नहीं है। याचिका दाखिल करने में करीब 1945 दिनों की देरी हुई। कोर्ट ने इसे गंभीर मानते हुए अपील नामंजूर कर दी। यह मामला 2018 में पीड़िता के पिता की पुलिस हिरासत में मौत से जुड़ा है। ट्रायल कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को दोषी मानते हुए 10 साल की सजा सुनाई थी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि अपराध गंभीर है, इसलिए सजा बढ़ाई जाए। लेकिन कोर्ट ने कहा कि अपील का आधार मजबूत नहीं है। पूरी खबर पढ़िए… कानपुर में बोलेरो ने दरोगा सहित 2 को रौंदा, टेंट कारोबारी की मौत; दरोगा गंभीर कानपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने दरोगा समेत 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में टेंट कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दरोगा और एक बाइक सवार घायल हो गए। दरोगा का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात टिकरा चौकी पर तैनात दरोगा प्रदीप कुमार (29) गश्त पर थे। इसी दौरान कल्याणपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। करीब 500 मीटर आगे जाकर बोलेरो ने बाइक सवार और टेंट कारोबारी फूल सिंह कुशवाहा (45) को भी रौंद दिया। इसके बाद बोलेरो लगभग 300 मीटर दूर जाकर एक गड्ढे में पलट गई। हादसे में फूल सिंह कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मंगलवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दरोगा प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बिठूर क्षेत्र की है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में पारा@44.4°C, सड़कों पर पानी डाला जा रहा:30 जिलों में लू चलेगी, भालू को 8 किलो की फ्रूट आइसक्रीम खिलाई
    Next Article
    बागेश्वर बाबा बोले-नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले:लेंसकार्ट के तिलक-मंगलसूत्र पाबंदी पर भड़के; कहा-बेटा गड़बड़ हो गए हो तुम, मौका है...सुधर जाओ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment