Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती, बोली- शादी से उसी से करूंगी, वरना मर जाऊंगी प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। वह बार-बार कह रही थी कि अगर उससे शादी नहीं की गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगी। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर कॉल की गई। मौके पर पहुंची और युवती को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई और अपनी जिद पर अड़ी रही।इसके बाद स्थानीय युवकों ने टावर पर चढ़कर उसे नीचे उतारा। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में रेप के आरोपी को 10 साल की सजा, रक्षा बंधन के दिन बच्ची से की थी हैवानियत गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने करने वाले को 10 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने 15 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर 6 माह की सजा अलग से भुगतना होगा। करीब 8 साल बाद इस मामले में पीड़िता को इंसाफ मिला तो घरवालों की आंखे भर आईं। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पैरवी तेज करके इस मामले में पुलिस ने सजा कराई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    SGPGI महिला रेजिडेंट का साथी डॉक्टर ने यौन शोषण किया:कहा- साथी डॉक्टर ने प्रताड़ित कर धमकाया, बदनाम किया; FIR दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में 50 साल पुराना कब्जा हटेगा:₹200 करोड़ की जमीन पर बनेंगे 264 फ्लैट; मिडिल क्लास के लिए होंगे तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment