Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:शामली में लड़की के एकतरफा प्यार में बॉयफ्रेंड की हत्या, सिर पर गोली मारी; लाश हाईवे किनारे फेंकी

    6 hours ago

    1

    0

    शामली में एकतरफा प्यार में लड़की के बॉयफ्रेंड की हत्या की गई थी। आरोपी ने साथी के साथ मिलकर प्रेमी को सिर में गोली मारकर मार डाला। लाश को हाईवे किनारे फेंक दिया। युवक का शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। इस दौरान सीओ से लोगों की तीखी बहस हुई थी। सीओ ने लोगों को मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी थी। फिर एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। इस बीच रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- मृतक आशु का गांव की एक युवती से अफेयर था। शाहपुर के मोहल्ला गड़रियान का रहने वाला शंकर भी उसी लड़की को पसंद करता था। कुछ दिन पहले आशु और शंकर के बीच लड़की को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। आशु ने शंकर की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। शंकर ने बदला लेने के लिए साजिश रची। मामला कांधला थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को रौंदा:पति-पत्नी और बेटे की मौत, मुजफ्फरनगर में परिजनों ने किया सड़क जाम, पुलिस से झड़प मुजफ्फरनगर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। ईटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की तीनों लोग 3 फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। पिता और बेटे का सिर फटने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मां ने भी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तुरंत खतौली सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते डॉक्टरों ने इलाज के दौरान तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक छा गया। घटना शनिवार रात 9 बजे खतौली थाना क्षेत्र की घटना है। पढ़ें पूरी खबर चंद्रकांता के क्रूर सिंह पहुंचे काशी:एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, कहा- मन को यहां सुकून मिलता है बॉलीवुड एक्टर और चंद्रकांता सीरियल के क्रूर सिंह अखिलेंद्र मिश्रा काशी की आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 48 घंटे बिताए। इस दौरान उन्होंने काशी के प्रमुख धार्मिक स्थलों में दर्शन-पूजन किए। बाबा के दरबार में करीब वो एक घंटे तक बैठे रहे और शिव स्तुति का पाठ किया। फिर उन्होंने काल भैरव का आशीर्वाद लिया। एक्टर अखिलेंद्र ने कहा- काशी में आध्यात्मिक शांति की तलाश में आए थे। उन्होंने कहा- यह यात्रा मेरे लिए बेहद खास रही। काशी आकर मन को अद्भुत शांति मिली है। पढ़ें पूरी खबर… गंगा में बहाव की चपेट में आकर दो छात्र डूबे: प्रयागराज में एक को बचाने के चक्कर में दूसरा भी पानी में समाया, नहीं मिला सुराग प्रयागराज के शिवकुटी में शनिवार शाम गंगा स्नान के दौरान दो प्रतियोगी छात्र डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। देर रात तक पुलिस और जल पुलिस की टीम दोनों की तलाश में जुटी रही, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा। मूल रूप से लखीमपुर खीरी निवासी 17 वर्षीय अधीर रंजन सिंह शिवकुटी में रहकर एसएससी की तैयारी करता था। वहीं नवाबगंज के कस्तूरीपुर अटरामपुर गांव निवासी हिमांशु पांडे भी शिवकुटी में किराए के कमरे में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर… एक्सीडेंट के बाद लाश फेंककर भागा बाइक सवार: झांसी में भाई ने कहा- भीड़ में बोला अस्पताल ले जाएंगे, 1 Km दूर शव मिला झांसी में बुलेट चालक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वो घायल हो गया। भीड़ जमा हुई तो बोला कि घायल को अस्पताल लेकर जा रहे हैं। मगर वो अस्पताल नहीं पहुंचा। परिजन अस्पताल से लेकर आसपास के एरिया में तलाश करते रहे। लगभग 12 घंटे बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे घायल की लाश मिली। मृतक के भाई ने कहा- आरोपी बुलेट चालक भाई को अस्पताल ले जाने की बजाय रास्ते में ही फेंककर भाग गया। परिजनों को बाइक नंबर मिल गया है। जिसके आधार पर पुलिस बाइक और ड्राइवर की तलाश कर रही है। पूरा मामला बड़ागांव कस्बे का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेसलर विनेश फोगाट बोलीं-बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम:गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो सरकार जिम्मेदार
    Next Article
    अंग्रेजी में PHD,तीन साल NDA में रहे टीचर:मैले कपड़े भिखारी जैसा हुलिया,अंग्रेजी सुन हैरान रह गए GST कमिश्नर, आज भी पढ़ाते हैं शेक्सपियर निशुल्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment