Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:देवरिया में बाइक में आग लगने से महिला जिंदा जली, मौत: पिकअप से टक्कर में पति गंभीर घायल

    9 hours ago

    1

    0

    देवरिया में एक शिक्षक की पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। गांव में महाशिवरात्रि की पूजा थी। इसी कारण रविवार सुबह चार बजे दोनों गांव जा रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पति दूर जाकर गिर गया, जबकि पत्नी बाइक पर ही रह गई। उसी दौरान गाड़ी में भीषण आग लग गई। तेज चीखने की आवाज सुनाई दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक पिकअप और बाइक दोनों जलकर राख हो चुकी थीं। ड्राइवर गाड़ी से उतरकर फरार हो गया। पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला खुखुंदू थाना क्षेत्र के मगहरा चौराहे का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या, लाश को खेत में छोड़कर भागे बदमाश झांसी में बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी लाश उसी के खेत में बनी कुटिया के छोड़कर भाग गए। मां जब बेटे को घर ले जाने के लिए कुटिया में पहुंचीं तो बेटे को खून से लथपथ देखा। उसने परिजन को सूचना दी। परिजन ने पुलिस को बुलाया। उसके बाद उसे इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शनिवार को रक्सा थाना क्षेत्र के बाजना रोड की है। यहां पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में हर्ष फायरिंग में DJ ऑपरेटर की मौत बारात में नाचने के दौरान चली गोली गोरखपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में डीजे ऑपरेटर की गोली लगने से मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग उसके पास पहुंचे। खून से लथपथ देखकर उसे फौरन अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। मृतक की पहचान छोटू (18) के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात 10 बजे गगहा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी बेस में एलियंस के शव होने की अफवाह, बराक ओबामा बोले- एलियंस असली हैं, लेकिन मैंने कभी नहीं देखा
    Next Article
    बाबा आनंदेश्वर दूल्हा बने, 2 लाख श्रद्धालु पहुंचे:महाशिवरात्रि पर रात 1 बजे से जलाभिषेक, 120 CCTV से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment