Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:UPPCS-2025 के प्रीलिम्स-मेंस और इंटरव्यू के नतीजे दोबारा होंगे जारी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    6 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPPCS-2025 भर्ती के प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के नतीजे दोबारा जारी करने का आदेश दिया है। यानी अब पूरी चयन प्रक्रिया में बदलाव के बाद नए सिरे से रिजल्ट जारी होगा। कोर्ट ने आरक्षण और मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों के चयन को लेकर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से श्रेणीवार जानकारी मांगी है। आयोग को बताना होगा कि आरक्षित वर्ग के कितने अभ्यर्थियों के नंबर अनारक्षित वर्ग के आखिरी चयनित अभ्यर्थी से ज्यादा थे। शामली में खाना पसंद नहीं आया तो भाई को मार डाला, खिचड़ी बनाने पर नाराज था शामली में खाना पसंद न आने पर भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बड़े भाई ने खाने में खिचड़ी बनाई थी। इस बात से छोटा भाई नाराज हो गया। उसने भाई को दोबारा खाना बनाने के लिए कहा। मना करने पर मारपीट हो गई। छोटे भाई ने बड़े भाई को धक्का दे दिया। उसका सिर दीवार पर नुकीली चीज से टकरा गया। सिर में चोट लगने पर वह लहुलूहान होकर गिर गया। आस-पास के लोग उसे अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना झिंझाना थाने की गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे की है। युवक की पहचान चौसाना के कश्यप मोहल्ले निवासी सन्नी कुमार के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर… सहारनपुर में गोकशी करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, साथी फरार; पैर में लगी गोली सहारनपुर में गुरुवार रात गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरा आरोपी जंगल में फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक, शाकुंभरी रोड पर चड्ढा फार्म हाउस के पास आम के बाग में पुलिस टीम को एक गोवंश पेड़ से बंधा मिला। पास में दो युवक गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दोनों फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। घायल आरोपी मुबारिक रायपुर कलां का निवासी है। मुठभेड़ बेहट थाना क्षेत्र में हुई। पढ़िए पूरी खबर… मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी, कोतवाली में पुलिस से अभद्रता के मामले में जमानतदारों को भी नोटिस बलिया की कोर्ट ने परिवहन राज्य मंत्री और सदर विधायक दयाशंकर सिंह के खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। गुरुवार को सीजेएम शैलेष पांडेय की अदालत में सुनवाई के दौरान दयाशंकर सिंह पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उनके खिलाफ वारंट जारी करते हुए जमानतदारों को भी नोटिस भेजा है। मामला 2003 में कोतवाली परिसर में पुलिस से अभद्रता और तत्कालीन एसएचओ का कॉलर पकड़ने के आरोप से जुड़ा है। इसी मामले में सह-अभियुक्त एमएलसी रविशंकर सिंह उर्फ पप्पू सिंह की गैरहाजिरी अदालत ने माफ कर दी। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में रेस्तरां की किचन में लगी आग: लपटें उठते ही चीखते हुए बाहर भागे ग्राहक, मची अफरातफरी आगरा में बीकानेरवाला रेस्तरां की किचन में अचानक आग लग गई। चिमनी में शॉर्ट सर्किट से लपटें उठने लगीं। उस समय रेस्तरां में 25 से ज्यादा ग्राहक मौजूद थे। आग देखकर लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। यह रेस्तरां भगवान टॉकीज के पास कल्याणी पॉइंट कॉम्प्लेक्स में है। धुआं फैलने से पूरे कॉम्प्लेक्स में अफरातफरी मच गई। यहां चल रही तीन कोचिंग, मेगा मार्ट और दफ्तरों में मौजूद विद्यार्थी, कर्मचारी और अन्य लोग भी बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। हादसे में किचन का सामान क्षतिग्रस्त हुआ है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केशव बोले- राहुल-अखिलेश अब बिलबिला रहे:क्या सपाई कानून का राज बना पाएंगे, साइकिल की बटन दबाओगे तो गुंडागर्दी आएगी
    Next Article
    झांसी में पत्नी की हत्या के आरोपी ने सुसाइड किया:भाई बोला- ससुराल वालों ने समझौते के नाम पर जमीन लिखवाई, टॉर्चर करते

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment