Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:UPSC स्टूडेंट से 25 करोड़ का बैंक फ्रॉड, ठगों ने फर्जी कंपनी दिखाकर लिया लोन

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के रहने वाले UPSC छात्र के अकाउंट से साइबर ठगों ने 25 करोड़ का लोन निकाल लिया। छात्र का ICICI बैंक में सेविंग अकाउंट का था। ठगों ने छात्र के पैन का दुरुपयोग करते हुए इस अकाउंट को करंट अकाउंट में करा दिया। इसके बाद एक फर्जी फर्म दिखाकर 25 करोड़ का निगेटिव लियन (रिटर्न) ले लिया। निगेटिव लियन एक तरह का लोन होता है। जब छात्र ने ऑनलाइन पेमेंट किया तो पेमेंट नहीं हो सका। इसके बाद उसे फ्रॉड की जानकारी हुई। पढ़ें पूरी खबर… फिरोजाबाद में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा,1 मासूम की मौत; 21 लोग मलबे में दबकर घायल फिरोजाबाद में शुक्रवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। मकान की दूसरी मंजिल पर लेंटर डालने का काम चल रहा था। अचानक लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। वहीं, मौके पर काम कर रहे 21 मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे प्रशासन ने जेसीबी और क्रेन की सहायता से मलबा हटाया और दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नई आबादी इलाके के ककरऊ का है। पढ़ें पूरी खबर… अखिलेश यादव बोले- गंगा पुल पर 90 मिनट का जाम; लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचाने का दावा लखनऊ से कानपुर जाते समय सपा प्रमुख अखिलेश यादव गंगा बैराज पर भीषण जाम का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने X पर लिखा- दावा तो ये है कि लखनऊ से कानपुर 45 मिनट में पहुंचा देंगे, ‘उल्टी गणितवालों’ से सब पूछ रहे हैं कि दो स्मार्ट सिटी के बीच में ये जो गंगा ब्रिज पर 90 मिनट का जाम लगता है, वो इसमें शामिल है या अनुपूरक बजट की तरह इसकी बात अलग से की जाएगी। भाजपाइयों की यही सबसे बुरी बात है कि जितना बताते नहीं हैं, उससे दोगुना छिपाते हैं। पढ़िए पूरी खबर 2 IPS के ट्रांसफर, नीलाब्जा चौधरी बने ADG पुलिस भर्ती बोर्ड; आशुतोष कुमार को ADG सीआईडी की कमान उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के मुताबिक नीलाब्जा चौधरी को एडीजी पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि आशुतोष कुमार को एडीजी सीआईडी बनाया गया है। नीलाब्जा चौधरी 2000 बैच के IPS अफसर हैं। राजधानी लखनऊ में कमिश्नर को सफल करवाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके साथ ही कई जिलों की कमान संभाली है। अभी भी वह पुलिस मुख्यालय में तैनात हैं। 2001 बैच के IPS आशुतोष कुमार ने 13 मई 2025 में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था का चार्ज संभाला था। मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले आशुतोष कुमार ने बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह अपने कार्यकाल में डीजी कमेंडेशन डिस्क सिल्वर, गोल्ड एंड प्लेटिनम। उत्कृष्ट सेवा पदक और प्रेसिडेंशियल मेडल पर मेरिटोरियस सर्विस से नवाजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिसे दी 1 लाख डॉलर की सुपारी, वही निकला अमेरिकी एजेंट... ऐसे फंसा निखिल गुप्ता
    Next Article
    नोएडा में तीन अवैध स्पा को कराया बंद:हिरासत में लिए गए 17 युवतियां और 7 युवक, स्पा के नाम पर अनैतिक काम की थी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment