Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में युवती के साथ गैंगरेप: मोबाइल बनवाने के बहाने सहेली ले गई, झांड़ियों में 5 दोस्तों ने दुष्कर्म किया

    12 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में एक युवती के साथ 5 युवकों ने गैंगरेप किया। एक युवक की प्रेमिका उसे मोबाइल बनवाने के बहाने घर से बुलाकर ले गई। वह उसे गंगा किनारे लेकर पहुंची, जहां उसे नशीली चाय पिलाई। उसके बाद पांचों युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। फिर बदहवास हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। रात होते ही जब युवती घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी सहेली से संपर्क किया, लेकिन उसने कुछ जानकारी नहीं दी। तलाश करने पर युवती गंगा किनारे बदहवास मिली और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। उसे तुरंत घर लाया गया और पूछताछ की गई। युवती ने परिजनों को इस दर्दनाक घटना की पूरी आपबीती बताई। इसके अगले दिन परिजन ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। यह घटना चौबेपुर थाना क्षेत्र के बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। पढ़िए पूरी खबर… संतकबीरनगर में अर्टिगा पोल से टकराई, बारात से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत यूपी के संतकबीर नगर में शादी समारोह से लौट रही कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्तों की मौत हो गई। जबकि 3 घायल हैं। हादसा शुक्रवार सुबह उस वक्त हुआ जब फंक्शन से लौटते समय अर्टिगा कार रोड साइड पड़ी गिटि्टयों में फिसल गई। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पास लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि खंभे से टकराकर कार एक मकान की दीवार में घुस गई। हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। दोनों दरवाजे भी उखड़कर अलग हो गए। पढ़िए पूरी खबर… झांसी में ट्रैक्टर-टॉली पलटने से महिला की मौत, 13 घायल; बेटा होने की खुशी में मंदिर में घंटा चढ़ाकर लौट रहे थे झांसी में गुरुवार रात को श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल है। इनको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बेटे की मनोकामना पूरी होने पर एक दंपती अपने परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों को लेकर बैरागढ़ माता के मंदिर गए थे। वहां घंटा चढ़ाया और भंडारा हुआ। शाम को 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से सभी श्रद्धालु घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। वो ट्रैक्टर को तेज स्पीड में चला रहा था। तभी ट्रैक्टर अंसुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसमें एक रिश्तेदार शगुना देवी (65) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 13 लोग घायल हो गए। पढ़िए पूरी खबर… दरोगा अजय गोंड की डूबने से हुई थी मौत: बस्ती में डायटम रिपोर्ट में पुष्टि, DIG बोले- खुद कूदे थे यूपी के बस्ती में तैनात सीनियर दरोगा अजय कुमार की डायटम रिपोर्ट आ गई है। इसमें उनकी मौत पानी में डूबने से बताई गई है। पुलिस का कहना है कि दरोगा अजय कुमार ने खुद ही नदी में छलांग लगाई थी। DIG संजीव त्यागी ने बताया- कुछ मछुआरों ने दरोगा अजय कुमार को नदी में कूदते हुए देखा था। हालांकि, पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति से पूछताछ के आधार पर जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना है। 5 फरवरी की शाम को परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा लापता हो गए थे। तीन दिन बाद उनकी लाश अयोध्या में सरयू नदी में मिली थी। लाश मिलने के दो दिन पहले उनकी बाइक कुआनो नदी के पास मिली थी। दरोगा की लाश मिलने के बाद एडीएम भाई ने हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने पुलिसवालों पर भी गुमशुदगी के बाद खोजने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष: पुलिस के सामने चले लाठी-डंडे, फिर हुआ पथराव आगरा में वाहन खड़े करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इससे गली में रह रहे दो परिवार आमने-सामने आ गए। इसके बाद पुलिस तो आई, लेकिन मामला शांत होने की जगह बढ़ता चला गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हुआ। अफरातफरी मच गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। मामला थाना एत्माद्दौला का है। वायरल CCTV में दिख रहा है कि एक पक्ष दूसरे पक्ष की तरफ पुलिस को लेकर जा रहा है। पुलिस दोनों को समझाने की कोशिश करती है। कोई सुनने के लिए तैयार नहीं होता है। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से ब्लैक शर्ट पहने हुए लड़का पीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति को धक्का देता है। पूरी खबर पढ़ें फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती की हत्या, घर में बिखरा पड़ा मिला सामान, लूट की आशंका फर्रुखाबाद के कायमगंज के मोहल्ला कंचा गंगा दरवाजा में गुरुवार की दोपहर में एक बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के गले में तार कसा हुआ मिला, वहीं पत्नी के सिर पर गंभीर चोट लगी दिखाई दी। बुजुर्ग का शव बेड पर और महिला का शव फर्श पर पड़ा मिला। घर में सिर्फ यही दोनों लोग रहते थे। सुबह महिला को लोगों ने झाड़ू लगाते देखा था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना दोपहर के समय हुई है। दूध देने वाला पहुंचा तो दरवाजा खुला देखकर अंदर आवाज लगाते हुए दाखिल हुआ। घर में दोनों का शव देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर कायमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घर के हालात देखकर लूट के दौरान हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें मथुरा में कुंड में डूबने से दो दोस्तों की मौत, आशेश्वर महादेव मंदिर के पास हादसा, दादा बोले- बरसाना की होली देखने गया था पोता मथुरा के बरसाना से होली का पर्व देखकर लौट रहे दो युवक नंदगांव स्थित आशेश्वर महादेव मंदिर के कुंड में डूब गए। बुधवार देर रात तक चले बचाव अभियान के बाद दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। यह घटना नंदगांव के आशेश्वर महादेव मंदिर के पास हुई। कोसी क्षेत्र के मीना नगर निवासी 15 वर्षीय रवि और 17 वर्षीय सक्षम अपने एक अन्य साथी के साथ बरसाना में होली देखने गए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय वे नंदगांव स्थित आशेश्वर महादेव मंदिर के पास एक तालाब पर रुके। गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके तीसरे साथी ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। तलाशी अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद रवि और सक्षम के शव तालाब से बाहर निकाले गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडाई PM 4 दिन के दौरे पर भारत पहुंचे:निवेश-ट्रेड डील पर फोकस; कनाडाई अफसर बोले- कनाडा में अपराधों से भारत का लेना-देना नहीं
    Next Article
    'इलाहाबाद है, हफ्ता लग जाएगा भांग का नशा उतरने में':चीफ जस्टिस की टिप्पणी पर लोग हंसे; तारीख देते समय होली की छुट्‌टी याद आई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment