Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी का प्रयागराज देश में सबसे गर्म, पारा@44.4°C:MP समेत 8 राज्यों में रात में भी लू चलेगी; महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में दोपहर में ट्रैफिक सिग्नल बंद

    6 hours ago

    1

    0

    देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी होने लगी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली में दिन में लू कहर जारी है। इन राज्यों के कई जिले 44°C का आंकड़ा पार कर गए हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को पारा 43 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोनों जिलों में दोपहर 12:30 बजे से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल बंद रखे जा रहे हैं, ताकि लोग चौराहों पर धूप में खड़े रहने से बच सकें। इसके अलावा इन राज्यों की सरकार ने दोपहर 12 से 4 बजे तक सभी आउटडोर काम रोकने के निर्देश दिए हैं। कंस्ट्रक्शन वर्कर, स्ट्रीट वेंडर और ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के काम के घंटे बदलकर सुबह 6 से 11 बजे तक और शाम 4 से 8 बजे तक किए गए हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, वेस्टर्न यूपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ में रातें भी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज में 44.4°C के साथ देश में सबसे गर्म रहा। गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के स्कूलों का टाइम बदला है। झारखंड में भी आज से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… गर्मी के मौसम में वार्म नाइट्स क्यों बढ़ रहीं हैं… सूरज ढलने के बाद भी राहत नहीं मिलती। रात 11 बजे भी दीवारें गर्म रहती हैं, पंखे गर्म हवा फेंकते हैं और कूलर-एसी भी कई बार बेअसर लगते हैं। वैज्ञानिक इसे ‘वार्म नाइट्स’ कहते हैं। इन गर्म रातों का असर सीधे दिल, किडनी और नींद पर पड़ रहा है। देश के 734 जिलों में से 57% जिले अब हाई या बहुत हाई हीट रिस्क जोन में आ चुके हैं, जहां करीब 76% आबादी रहती है। आखिर ये वॉर्म नाइट्स क्या हैं, क्यों बढ़ रही हैं और इससे बचने का रास्ता क्या है; पढ़ें भास्कर एक्सप्लेनर अगले 2 दिन के मौसम का हाल 22 अप्रैल: 23 अप्रैल: राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: सड़कें सुनसान, उदयपुर से टूरिस्ट गायब; कोटा में हॉस्पिटल्स में बेड रिजर्व प्रदेश में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। बाड़मेर, जैसलमेर से ज्यादा गर्मी कोटा में रही, जहां पारा 42 डिग्री पर पहुंचा। जयपुर, फलोदी में दिन के साथ रात में भी तेज गर्मी है। उदयपुर और अजमेर में टूरिस्ट घट गए हैं। कोटा के हॉस्पिटल्स में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: पहली बार वार्म नाइट' का अलर्ट, भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी लू चलेगी प्रदेश में पहली बार 'वॉर्म नाइट' का अलर्ट है। IMD के मुताबिक मंगलवार की रात भोपाल समेत 9 शहरों में रात में भी तेज गर्मी रहेगी। इससे पहले रविवार-सोमवार की रात में भोपाल, छिंदवाड़ा, मंडला और नर्मदापुरम में गरम रात रही। बुधवार को ग्वालियर, रतलाम और छतरपुर समेत 16 जिलों में लू चलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… ओडिशा: लू से कोई राहत नहीं; 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा राज्य के कई हिस्सों में अगले 4 दिन तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा। 14 जगहों पर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा हो गया है। अंगुल, कंधमाल, सुंदरगढ़, बोलांगीर और संबलपुर में रात में भी लू चलेगी। गंजाम जिला प्रशासन ने 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ईरान युद्ध में निर्णायक जीत', Donald Trump का दावा- सीजफायर की डेडलाइन से पहले अमेरिका को मिली बड़ी बढ़त
    Next Article
    ममता की चुनावी रणनीति बनाने वाली I-PAC का ऑफिस बंद:चुनाव में 1 लाख एजेंट दिए; फर्म पर ED और CBI ने मनी लॉन्ड्रिंग केस किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment