Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 18 साल बाद मार्च में छा रही धुंध:कई जिलों में विजिबिलिटी 30 मीटर, 2 दिन बाद और बिगड़ेगा मौसम

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के पूर्वांचल में कोहरे जैसे हालात हैं। सुबह से धुंध छाई है। मऊ में विजिबिलिटी 30 मीटर तक सिमट गई है। तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 18 साल (2008) बाद मार्च के महीने में धुंध की स्थिति बनी है। 2 दिन बाद यानी 15 मार्च से मौसम और बिगड़ेगा। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। धुंध के बीच गर्मी ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बांदा सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.6°C दर्ज किया गया। इसके अलावा आगरा, झांसी, महाराजगंज और हमीरपुर में पारा 36 डिग्री के पार पहुंच गया। बुधवार को धुंध के चलते प्रदेश में 4 सड़क हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ गईं। इसमें 3 की मौत और लोग 30 लोग घायल हुए थे। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- नमी से भरी हवाओं और हवा में धूल कणों के फंसने के कारण धुंध दिख रही है। 14 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे 15 और 16 मार्च को तराई और पूर्वांचल में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। धुंध की तस्वीरें देखिए- मार्च 2008 में भी प्रदेश में ऐसा धुंध भरा मौसम था मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 2008 में भी मार्च में धुंध जैसे हालात बने थे। यह सामान्य मौसमी घटना है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तापमान में आने वाले ये उतार-चढ़ाव भविष्य में खेती, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बड़ी चुनौती बन सकते हैं। सूरज चढ़ने के साथ कोहरा छंट तो गया है, लेकिन यह अपने पीछे जलवायु संरक्षण के लिए कई गहरे सवाल छोड़ गया है। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। किसानों के लिए मौसम मिलाजुला असर डाल सकता है। हल्की बारिश जहां फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, वहीं तेज गर्मी और हवाओं से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है। अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम… अचानक धुंध की एक और वजह? बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- बिहार से मराठवाड़ा के बीच में लो-प्रेशर बना हुआ है। इस वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सुबह के वक्त कोहरे जैसे हालात बन रहे हैं। हवा सतह से नीचे चल रही है। इसलिए तापमान में थोड़ी गिरावट देखी गई है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया- आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 14 मार्च से प्रदेश के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ पूर्वांचल के कुछ भागों में इस सीजन में पहली बार हल्की बारिश होगी। यह दौरान कुछ दिन चल चलेगा। बाद में तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। मार्च में ही क्यों बढ़ रही है गर्मी? स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कारण मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। गर्मी पहले की तुलना में जल्दी शुरू हो रही है। इसका असर यह है कि अब तापमान ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है। गर्म दिनों की संख्या भी बढ़ रही है। कई बार लू (हीटवेव) का दौर भी पहले से ज्यादा दिनों तक चलता है। बीते कुछ सालों में देश के कई शहरों में गर्मी के पुराने रिकॉर्ड भी टूटे हैं। कुछ जगहों पर तापमान 48 डिग्री से ऊपर तक दर्ज किया गया है। लंबे समय तक चल सकती है हीटवेव IMD के अनुमान के अनुसार, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव? मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। गर्मी से फसलों को होगा नुकसान ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- क्रिकेटर कुलदीप की शादी में होगी 20 हजार की थाली: कानपुर में घर सजा, मसूरी में 14 मार्च को लेंगे 7 फेरे भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए कानपुर से परिवार वाले और रिश्तेदार मसूरी रवाना हो गए हैं। शादी 14 मार्च (शनिवार) को है। दैनिक भास्कर की टीम कुलदीप के घर पर पहुंची। यहां पर कुलदीप का घर बंद था। लेकिन, घर को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और फूलों से सजा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मीन राशि
    Next Article
    संभल में AQI 188, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री:बदलते मौसम से खांसी-बुखार के मरीज बढ़े, अस्पतालों में भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment