Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 19 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले:SDM पत्नी से विवादों में रहे अनुपम मिश्रा बने UPPSC उप सचिव

    17 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार ने शुक्रवार देर रात 19 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। कई अफसरों की नई तैनाती अलग-अलग जिलों और विभागों में की गई है। आलोक कुमार वर्मा को वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त बनाया गया है। सृष्टि धवन को सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) नियुक्त किया गया है। सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ के भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में कुलसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। दुर्गेश मिश्रा को गोरखपुर नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को उन्नाव का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। चंदौली के एसडीएम अनुपम मिश्रा को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उप सचिव बनाया गया है। वे हाल ही में अपने पारिवारिक विवाद को लेकर चर्चा में भी रहे थे। यहां देखें पूरी लिस्ट पत्नी से विवाद को लेकर चर्चा में आए थे एसडीएम अनुपम मिश्रा चंदौली में तैनात एसडीएम अनुपम मिश्रा को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज में उप सचिव के पद पर तैनात किया गया है। हाल ही में अनुपम मिश्रा और उनकी पत्नी, एसडीएम दिव्या ओझा के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद सुर्खियों में रहा था। दिव्या ओझा के पिता ने अपने दामाद अनुपम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत में कहा गया था कि शादी झूठ बोलकर की गई थी और अनुपम मिश्रा जन्मजात नपुंसक थे। आरोप है कि जब उनकी बेटी ने इस पर सवाल उठाया तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। साथ ही दहेज में 20 करोड़ रुपये मांगे। पिता ने दामाद पर दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की कोशिश और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप भी लगाए थे। इस मामले में प्रतापगढ़ के महिला थाने में केस दर्ज कराया गया था। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन का तबादला हो गया है। उन्हें सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) बनाया गया है। डॉ. सृष्टि धवन एक अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी हैं। वे खेलों में भी सक्रिय रहती हैं। अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में 200 मीटर तैराकी में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मेरठ एडीएम सिटी का तबादला रोका गया प्रशासनिक कारणों के चलते मेरठ के एडीएम (नगर) बृजेश कुमार सिंह का प्रस्तावित तबादला रोक दिया गया है। उन्हें वर्तमान पद पर ही यथावत बनाए रखा गया है। बृजेश कुमार सिंह हाल ही में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब मेरठ में नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पार्षदों और ग्रामीणों के साथ उनकी तीखी नोकझोंक हो गई थी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें भीड़ और एडीएम सिटी के बीच बहस दिखाई दी। बहस के दौरान एडीएम सिटी की ओर से कथित तौर पर तीखी टिप्पणी भी सुनाई दी, जिसमें उन्होंने कहा- अभी तू मुझे जानता नहीं, 2 मिनट में उठा दूंगा, दिमाग खराब है क्या, मुझे तरीका सिखाएगा। जिसके बाद यह मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया। …………………………… ये खबर भी पढ़ें… यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मोदी को अपशब्द कहे:महोबा में दुष्कर्म पीड़ित से मिले; योगी बोले- ये माफी मांगने लायक भी नहीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कह रहे हैं। अजय राय शुक्रवार को महोबा में पुलिस को चकमा देते हुए कथित गैंगरेप और अपहरण पीड़ित NEET छात्रा से मिलने पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSC ऑनलाइन एग्जाम में नकल कराने वाले 7 अरेस्ट:ग्रेटर नोएडा में सेंटर बनाया था; सिस्टम हैक कर प्रॉक्सी सर्वर से पेपर सॉल्व करते थे
    Next Article
    उदित राज बोले- मायावती क्रूर और अव्यवहारिक महिला:कॉकरोच जनता पार्टी सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित, उससे जुड़े लोग कांग्रेस में ही हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment