Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 2 दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या:एक के पेट पर 8 वार किए, दूसरे का गला रेता, दोनों सरकारी नौकरी करते थे

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया में दशहरा की रात दो दोस्तों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। दोनों सरकारी कर्मचारी थे। एक के पेट पर आठ चाकू से वार के निशान मिले हैं। वहीं हमलावरों ने दूसरे दोस्त का गला रेत दिया। दोनों दोस्त दशहरे का मेला देखने गए थे। रात करीब 12:30 बजे दोनों की लाश सड़क पर पड़ी मिली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की पहचान रेलवे के आई कार्ड और मोबाइल से की। वारदात जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हरदो के पास हुई। अब पूरी घटना विस्तार से… मईल थाना क्षेत्र के कर्महा गांव निवासी वकील यादव (35) रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी तैनाती लार रोड रेलवे स्टेशन पर थी। जबकि उनके दोस्त विनय यादव (35) का घर डेढ़ किमी की दूर ईटहुरा हजाम गांव में है। विनय गोरखपुर आवास विकास में फोर्थ क्लास कर्मचारी थे। वकील यादव की पत्नी कौशल्या के मुताबिक, मंगलवार की शाम छह बजे ड्यूटी खत्म कर पति घर आ गए थे। उनके दोस्त विन ने फोन कर उनको लार में दशहरा मेला देखने के लिए बुलाया था। इसके बाद पति विनय की बाइक से घर से निकले थे। विनय की पत्नी बोली- रात 1 बजे पुलिस ने कॉल कर दी सूचना विनय की पत्नी रिंकी के मुताबिक, पुलिस ने रात करीब 1 बजे कॉल कर दोनों लोगों की हत्या की जानकारी दी। घर से पांच किमी दूर रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो के पास दोनों की लाश मिली। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि हमलावरों ने चाकू से गोद डाला है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दोनों की हत्या चाकू से किए जाने की बात सामने आई। विनय के शरीर पर चाकू के करीब आठ घाव मिले हैं। जबकि वकील का गला रेता गया है। उसके गले पर करीब ढाई इंच कट का निशान मिला है। आधी गर्दन लटकी हुई मिली। इसके अलावा उसके भी पेट पर चाकू मारा गया है। विनय के दो बेटे, वकील के चार बच्चे विनय यादव की पत्नी रिंकी ने बताया- पति दशहरे की छुट्‌टी पर शनिवार को घर आए थे। परिवार में दो बेटे विवेक (8) व अभिषेक (6) हैं। विनय की हत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि वकील यादव के परिवार में तीन बेटियां व एक बेटा है। बेटी आकांक्षा, अंकिता और काजू हैं व बेटे का नाम आदर्श है। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी अभिजीत आर. शंकर रात को घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की जांच के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बताया- देर रात को वारदात को अंजाम दिया गया है। दोनों युवकों का धारदार हथियार से मर्डर हुआ है। आरोपियों को पता लगाने के लिए टीमों को लगाया गया है। रास्ते के सीसीटीवी व दोनों के फोन कॉल के रिकॉर्ड चेक कराए जा रहे हैं। -------- ये खबर भी पढ़ें श्रद्धा दुबे को नागपुर कोर्ट में पेश करेगी पुलिस:सड़क मार्ग से लखनऊ लाएगी, 18 घंटे लगेंगे; कह रही थी- कार में पीछे नहीं बैठूंगी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा के हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे को पुलिस नागपुर से लखनऊ सड़क मार्ग से लाया जाएगा। नागपुर की दूरी 850 किमी है, ऐसे में लखनऊ पहुंचने में 15-18 घंटे लगेंगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के सुनपैडा बकसुआ गांव में गंदगी-कीचड़ से लोग परेशान:संक्रामक बीमारियों का खतरा, आंदोलन की ग्रामीणों ने दी चेतावनी
    Next Article
    भगवान जगन्नाथ को भा रहा वृंदावन का यमुना तट:हरे-भरे कुंभ क्षेत्र में पांच से बढ़कर सात दिवसीय हुआ प्रवास, 24 दिव्य झांकियों के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment