Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 48 घंटे बाद एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ:पश्चिमी यूपी में 15-20 KM प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा, जालौन रहा सबसे गर्म

    2 hours ago

    2

    0

    यूपी में पिछले 48 घंटे में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिली थी लेकिन शनिवार को पुनः तेज धूप के कारण तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे बाद पुनः पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना दिखाई दे रही है। बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलें सड़ सकती हैं। सीएम योगी ने बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे फील्ड में जाकर नुकसान का सर्वे करें। जल्द रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपें, ताकि किसानों को समय से और उचित मुआवजा दिया जा सके। मौसम की तस्वीरें- बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसल प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलें सड़ सकती हैं। सीएम योगी ने बारिश से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि वे फील्ड में जाकर नुकसान का सर्वे करें। जल्द रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपें, ताकि किसानों को समय से और उचित मुआवजा दिया जा सके। अब जानिए मौसम वैज्ञानिक ने क्या कहा आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, निवर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने से तराई में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर ज्यादातर जगह शनिवार को मौसम साफ और शुष्क रहा। उन्होंने बताया कि तापमान में 4-6 की बढ़ोतरी के बाद आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चार मई से प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ संभावित वर्षा का अगला दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ? इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… -----------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान को मिल गया दलाली का इनाम, अमेरिका ने F-16 को दिया जीवनदान, राफेल को खतरा?
    Next Article
    किसान फूल मंडी का पूर्व संचालक गिरफ्तार:नगर निगम के नायब तहसीलदार ने दर्ज कराया था मुकदमा, अवैध धन उगाही की मिली थी शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment