Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आज पुलिस की होली:थानों और पुलिस लाइन में जमकर उड़ेंगे गुलाल, मथुरा DM ने बाल्टी से रंग डाला

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी में होली के अगले दिन यानी आज गुरुवार को IAS और IPS समेत सभी पुलिसवाले होली खेलेंगे। बुधवार को होली के दिन कड़ी ड्यूटी के बाद आज पुलिस और अफसर उत्सव मनाएंगे। दोपहर में डीजे की धुन पर पुलिसवाले मस्ती करेंगे। थानों और पुलिस लाइन में जमकर रंग-गुलाल उड़ेंगे। इससे पहले यूपी में बुधवार को होली मनाई गई। मथुरा में डीएम आवास पर जमकर होली खेली गई। डीएम, एसएसपी, एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट सहित सभी अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह बाल्टी से अपने अधीनस्थ अधिकारियों पर रंग डालते नजर आए। गोरखपुर में सीएम योगी का अलग स्वैग दिखा। वे काला चश्मा पहनकर होली खेलते नजर आए। सांसद रवि किशन ने स्वयंसेवकों को अबीर लगाया और फगुआ गाया। लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा चौक पहुंचे और जमकर होली खेली। ब्रजेश पाठक ऊंट पर सवार हुए। उनके एक हाथ में गदा और दूसरे हाथ में चाबुक थी। उन्होंने सिलेंडर से लोगों पर गुलाल उड़ाया। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश चंद्र शर्मा ने उन पर रंग डाला तो चुनरी से अपना चेहरा ढक लिया। वहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हैट लगाकर होली खेली। उन्होंने “होली खेले रघुबीरा” गाना भी गाया। बुधवार की नेताओं की होली की तस्वीरें देखिए- प्रदेश में होली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में होली पर फायरिंग-पथराव, दरोगा का सिर फटा:युवक ने छत पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की; रंग खेलने पर हुआ था बवाल
    Next Article
    लखनऊ में पिता को बचाने आए युवक की हत्या:गाली-गलौज के बाद पड़ोसी से मारपीट, महिला ने बेटे-बेटी संग चाकू से वार किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment