Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में आंधी-तूफान, घरों की टंकियां उड़ीं:पेड़-पोल उखड़े, 6 की मौत; 39 जिलों में लू का भी अलर्ट

    16 hours ago

    2

    0

    यूपी में नौतपा का आज दूसरा दिन है। मंगलवार तड़के लखीमपुर खीरी में आंधी-तूफान आया। पेड़ और पोल उखड़ गए। घरों की टंकियां उड़ गईं। सुबह ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकलती रही। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी बढ़ गई। गर्म हवाओं ने जोर पकड़ लिया। आज 39 शहरों में हीटवेव का अलर्ट है। इनमें 3 शहर बांदा, चित्रकूट और प्रयागराज में रेड अलर्ट है। यानी यहां बहुत गर्म हवाएं चलेंगी। इससे पहले, सोमवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। लखनऊ में 90 की रफ्तार से तूफान आया। बस्ती, गोरखपुर और गोंडा में भी इतनी तेज आंधी आई कि हजारों पेड़-पोल उखड़ गए। गोंडा, लखीमुपर, बस्ती, शाहजहांपुर और सीतापुर में आंधी-बारिश से जुड़े हादसों में बच्चे समेत 6 की मौत हो गई। बदायूं, अयोध्या, उन्नाव, संभल में भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया- 28 मई से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आंधी, तूफान और आसमान में बादल छाए रहेंगे। 2-3 दिन पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। तापमान में 8°C-10°C तक गिरावट आएगी। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा एक बार फिर देश में सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 47.6°C दर्ज किया गया। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में पारा 47.6°C रहा। झांसी में पारा 46°C तक पहुंच गया। जालौन में 45.8°C, आगरा में 45.5°C और प्रयागराज में 45.4°C तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये दो खबरें पढ़ लीजिए- 1. नौतपा में लू से बचें: शरीर को रखें कूल, सुबह खाएं ये 8 फल, ये 9 ड्रिंक्स शरीर को भीतर से रखेंगे ठंडा नौतपा के 9 दिनों में तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच जाता है। तेज धूप, लू और हाई टेम्परेचर से थकान, डीहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है। पूरी खबर पढ़ें... 2. क्रॉनिक डिजीज है तो नौतपा में सावधान: हीट स्ट्रोक का रिस्क ज्यादा, ये 11 संकेत इग्नोर न करें, तुरंत डॉक्टर से मिलें नौतपा में गर्मी चरम पर होती है। हाई टेम्परेचर में शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है। जिन लोगों को पहले से कोई बीमारी है, उनके लिए यह समय और भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… तस्वीरें देखिए- बिना किसी विक्षोभ और नौतपा के बीच बारिश कैसे? मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यूपी में पिछले कुछ दिनों से तापमान बहुत ज्यादा है। तेज गर्मी के कारण जमीन और ऊपरी हवा के तापमान में बड़ा अंतर बन गया है। इसके अलावा पूर्वी यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन (कम दबाव का क्षेत्र बनाने वाली एक काल्पनिक रेखा) सक्रिय है। दक्षिण बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। एक मौसमी सिस्टम जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर भी एक्टिव है। इस वजह से यूपी में मौसम बदल गया है। आंधी-तूफान और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- 28 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊंचाई पर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में प्रदेश में 29 और 30 मई को आंधी, बारिश के साथ बिजली कड़क सकती है। हवा की रफ्तार 50 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंची धाम जा रहे 4 दोस्तों की मौत:बाराबंकी में 100 स्पीड में हाईवे पर ट्रेलर में घुसी इनोवा, 3 की हालत गंभीर
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेट्रोल-डीजल 11 दिन में चौथी बार महंगा; गुलमर्ग में हवा में लटके 300 टूरिस्ट; यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment