Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, पारा 49°C पहुंचने के आसार:बांदा लगातार तीसरे दिन देश में सबसे गर्म, 8 शहरों में स्कूल बंद; लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी बीते 4-5 दिन से भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार को बांदा का पारा सीजन में पहली बार 48.2°C रिकॉर्ड किया गया। यह देश का सबसे गर्म और दुनिया का तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। 2022 में बांदा का तापमान 49.2°C तक पहुंच गया था। संभावना है कि अगले कुछ दिनों में 4 साल पुराना ये रिकॉर्ड टूट सकता है। बुधवार को यूपी के ज्यादातर शहरों में सुबह से तेज धूप है। गर्मी से लोगों का बेहाल है। गर्म हवाओं की वजह से उमस का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश के 53 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की ओर से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई के आखिरी हफ्ते या जून वाली गर्मी अभी से महसूस की जा रही है। फिलहाल 10 दिन तक पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ेगी। ज्यादातर जिले लू की चपेट में रहेंगे। दिन का तापमान 45 से 49°C तक पहुंच सकता है। लोग दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। इस बीच, मथुरा में हीटवेव के चलते सभी स्कूल 20 मई से गर्मियों की छुट्टी तक नहीं खोले जाएंगे। स्कूलों में कैंप और विशेष आयोजन पर रोक लगा दी गई है। अम्बेडकरनगर में भी स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दिया गया है। भदोही और मिर्जापुर में सभी स्कूल 15 जून तक बंद कर दिए गए हैं। वाराणसी में 12वीं तक स्कूल 25 मई तक बंद हैं। कानपुर, आगरा और बांदा में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से दोपहर के समय आने से बचने की सलाह दी है। वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चबूतरे पर बिछी मैट को ठंडा रखने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। लखनऊ में इतनी गर्मी पड़ी कि आईफोन ने भी जवाब दे दिया। उसमें हीट का अलर्ट आने लगा। बिजली कटौती की वजह से कई जगह लोगों ने हंगामा किया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। ज्यादातर जिलों का तापमान 45°C से 49°C के बीच पहुंचेगा। लू से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। 29 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है।वहीं, मानसून केरल में 26 मई के आसपास पहुंच सकता है। 18 जून को मानसून गोरखपुर के रास्ते यूपी में प्रवेश करेगा। हालांकि, यह एक संभावित तिथि है। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? मौसम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकरा हसन एसपी से बोलीं- गोली मार दो:सहारनपुर में पुलिस से तीखी बहस, 5 घंटे थाने में बैठी रहीं; युवक की हत्या पर हंगामा
    Next Article
    यूपी में डिटर्जेंट पाउडर से बना रहे दूध:20 लीटर दूध मिनटों में 80 लीटर बना देते हैं; पहली बार कैमरे पर खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment