Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, सड़क में अचानक दरारें आईं:बाबा विश्वनाथ को लंगड़ा आम का रस चढ़ाया; मानसून 5 दिन से बॉर्डर पर अटका

    1 day ago

    1

    0

    यूपी में मानसून लेट हो गया है। बॉर्डर तक पहुंचने के बाद इसकी चाल धीमी पड़ गई है। पिछले 5 दिनों से यूपी-बिहार बॉर्डर पर महराजगंज जिले के पास अटका हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके आगे बढ़कर यूपी में एंट्री करने में फिलहाल एक हफ्ते तक का समय लग सकता है। शुक्रवार सुबह फर्रुखाबाद में करीब 1 घंटे तक जोरदार बारिश हुई। कानपुर देहात में भी अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके अलावा, प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप निकली। गोरखपुर में भीषण गर्मी की वजह से RCC सड़क में दरारें आ गईं। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए। देखा तो सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। उससे धुआं निकल रहा था। वहीं, काशी में गर्मी से राहत दिलाने के लिए बाबा विश्वनाथ को लंगड़ा आम का रस चढ़ाया गया। गंगाजल से अभिषेक किया गया। 5 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी, लू चलेगी मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मौसमी गतिविधियां फिलहाल छिटपुट स्तर तक सीमित हैं। कहीं-कहीं आंधी-तूफान और हल्की बूंदाबांदी के आसार जरूर हैं, लेकिन इससे तापमान में कोई खास राहत मिलने के आसार नहीं हैं। अगले पांच दिनों में पारा लगातार बढ़ता रहेगा। इस दौरान लू की स्थिति और गंभीर रहने की संभावना है। मानसून की एंट्री में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अभी उत्तर प्रदेश में ऐसा कोई मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे बारिश हो। मानसून की रफ्तार भी धीमी है। फिलहाल, प्रदेश में मानसून के आने के हालात नहीं बन पाए हैं। यूपी में मानसून पहुंचने में अभी करीब एक हफ्ता और लग सकता है। यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चढ़ावा चोरी मामले के बीच योगी राम मंदिर पहुंचे:अयोध्या में कहा- अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा; 500 साल इंतजार किया, 15 दिन और कर लीजिए
    Next Article
    राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र से पूछताछ:अयोध्या में 5वें दिन SIT ने SBI के ब्रांच मैनेजर से किए सवाल जवाब; CM ने रामलला के दर्शन किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment