Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, ताजमहल में पर्यटक बेहोश होकर गिरे:मेरठ में चलती बस में आग, काशी में घाटों पर सन्नाटा; तापमान 44°C पार

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंच गया। प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 जिलों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम एक्सपर्ट ने सलाह दी है कि धूप में निकलने से बचें। मंगलवार सुबह से प्रयागराज, काशी, कानपुर में तेज धूप निकली हुई है। हमेशा गुलजार रहने वाले काशी के घाटों में सन्नाटा पसरा है। मेरठ में भीषण गर्मी में चलती सीएनजी बस में आग लग गई। इस दौरान बस में सवार करीब 50 से अधिक यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, आगरा में 40°C पारे के बीच ताजमहल देखने पहुंचे एक पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़े। इसके अलावा 5 से अधिक पर्यटकों की भी तबीयत बिगड़ गई। भीषण गर्मी को देखते हुए योगी सरकार ने 8वीं तक के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। अब 8वीं तक के स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेंगे। पहले यह टाइमिंग दोपहर 2 बजे तक थी। हालांकि, शिक्षकों को दोपहर 1.30 बजे तक ड्यूटी करनी होगी। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने कहा- मदरसों के लिए भी यही टाइमिंग लागू रहेगी। लेकिन प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग का फैसला मैनेजमेंट पर छोड़ दिया गया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 4-5 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। एंटी-साइक्लोन (प्रति-चक्रवात) का मतलब एक ऐसे मौसम से है जिसमें उच्च वायुदाब (High Pressure) के केंद्र के चारों ओर हवाएं घूमती हैं। इसके चलते मौसम शुष्क रहता है। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 4 दिनों तक दिन में लू का अलर्ट जारी किया है। 4 तस्वीरें देखिए… 26 जिलों में लू की चेतावनी, रात का भी पारा बढ़ा मौसम विभाग ने जिन 26 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी। न्यूनतम पारा 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा। भीषण गर्मी के बीच चिड़ियाघरों में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। कानपुर के चिड़ियाघर में बाघ के लिए कूलर लगाए गए हैं। भालू कीचड़ में लोटकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करता दिखा। अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- 22 अप्रैल- पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। गर्म हवाएं चलेंगी। गर्मी बढ़ेगी। 23 अप्रैल- पूरे प्रदेश में तेज धूप निकलेगी। हवा की रफ्तार कम होने से उमस बढ़ेगी। 24 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज धूप रहेगी। कहीं-कहीं दोपहर के वक्त लू चलेगी। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    UN दूत बोलीं-भारत ने इजराइल की मदद कर कानून तोड़ा:हथियार भेजना नियमों के खिलाफ, इससे ग्लोबल सिस्टम कमजोर हो रहा
    Next Article
    गाजियाबाद के गौर चौक मार्केट में लगी आग:फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर, जान बचाकर भागे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment