Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, ट्रॉली को स्वीमिंग पूल बनाया:बाबा विश्वनाथ का 24 घंटे जलाभिषेक; दोपहर 3 बजे पारा 45°C पार, 50 जिलों में हीटवेव

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को बांदा लगातार 5वें दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा। तापमान 47.6°C रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को पूरा प्रदेश तेज धूप और लू की चपेट में है। गर्मी इतनी है कि दोपहर 3 बजे बांदा में पारा 45.8°C पहुंच गया। झांसी में 43.2°C, प्रयागराज में 43°C, बरेली में 41°C और मेरठ में 40°C रिकॉर्ड किया गया। गोरखपुर में लोगों ने ट्रॉली को स्वीमिंग पून बना लिया। उसमें बैठकर गर्मी से राहत पा रहे हैं। काशी में बाबा विश्वनाथ का 24 घंटे जलधारी से अभिषेक किया जा रहा है। बरेली में मॉर्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं ने कहा- ऐसी गर्मी कभी नहीं देखी। सुबह से तेज धूप और लू से हाल बेहाल है। आज 50 जिलों हीटवेव (लू) चल रही है। 10 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट है। यानी झुलसाने वाली गर्मी पड़ेगी। पश्चिमी यूपी में गर्म रातों का ऑरेन्ज और पूर्वी यूपी में रेड अलर्ट है। यानी यहां रात के वक्त भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। पारा 25°C-30°C के करीब रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आ रही सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पहुंच रही हैं। इससे मई में ही जून जैसी तपिश भरी गर्मी महसूस हो रही है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में पानी बचाने के 11 तरीके जान लीजिए गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम पानी स्टोर करने के आसान टिप्स समझेंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में पानी की किल्लत क्यों होती है और गर्मियों में घर में कितने पानी का स्टोरेज होना चाहिए? पूरी खबर पढ़ें… मौसम की तस्वीरें- अगले 7 दिन गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मणिपुर की ओर से उत्तरी यूपी से होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में पुरवाई (पूर्व दिशा से चलने वाली हवा) चल रही है। इसने गर्मी बढ़ा दी है। तेज धूप और लू से वास्तविक तापमान से 2°C-3°C ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। फिलहाल 7 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाभैया-धनंजय समेत 50 बाहुबलियों की हाईकोर्ट ने क्राइम कुंडली मांगी:कहा- हथियारों के लाइसेंसों और सिक्योरिटी की भी जांच हो
    Next Article
    मां नहीं...कॉकरोच पार्टी ढूंढ रहे अब्बास अंसारी:जनेऊधारी की कुर्सी खतरे में, नर्स मैडम को मिलेगी लाखों की सैलरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment