Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में बारिश थमी, अगले एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम:लखनऊ में कीचड़-बदबू से परेशानी, सीतापुर में पानी में डूबी धान की फसल

    5 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद बारिश का दौर थम गया है। शनिवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया। दूसरी ओर, प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का असर अब भी बना हुआ है। लखनऊ में गोमती का जलस्तर घटने के बाद भी प्रभावित इलाकों में कीचड़, कचरे और बदबू से लोग परेशान हैं। सीतापुर में खेतों में पानी भरा होने से धान की फसल को नुकसान का खतरा है। वहीं, प्रयागराज के झूंसी में गंगा के बीच स्थित करीब 20 साल पुराना तीन मंजिला आश्रम ढह गया। मलबे में तीन लोगों के दबने की सूचना मिली, जिनमें से दो को बचा लिया गया। तीसरे की तलाश जारी है। अगले 7 दिन बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर होने के बाद प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थम गई हैं। आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। इससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है। लखनऊ में पानी घटा, लेकिन कीचड़ और बदबू से परेशानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर घटने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाकों से पानी उतरने लगा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं। कॉलोनियों और गलियों में कीचड़ जमा है। कई जगह कचरे के ढेर और दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद सफाई और संक्रमण से बचाव की चुनौती बढ़ गई है। इसी बीच उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज बढ़ने की जानकारी सामने आई है। डेंगू के 16 नए मरीज मिलने से भी स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां कम बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए यूपी में मानसूनी सीजन में कहां-कहां ज्यादा बारिश हुई? ग्राफिक में देखिए भारी बारिश के बाद क्या ठंड भी कड़ाके की होगी, गीजर, ब्लोअर का मार्केट कैसा रहेगा मौसम विभाग का अनुमान था कि इस साल यूपी में कम बारिश होगी। लेकिन, 26 सितंबर को मौसम विभाग ने बताया कि यूपी में तय कोटे से 2% ज्यादा बारिश हुई है। इतना ही नहीं, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच, उन्नाव, बाराबंकी जैसे 32 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। अब आम आदमी अनुमान लगा रहा है कि लगातार बारिश की वजह से इस साल सर्दियां जल्दी आ जाएंगी। तो क्या अलनीनो का असर खत्म हो गया है? वाकई सर्दियां जल्दी शुरू हो जाएंगी? इस साल हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ेगी या सामान्य रहेगी? पढ़िए यूपी एक्सप्लेनर में…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:कोलकाता- दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत; ट्रम्प ने भारत पर 100% टैरिफ वाला कानून रोका; यूपी में स्कूल रसोइयों को ₹3000 मिलेंगे
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी के 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस, वित्त विभाग ने प्रक्रिया शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment