Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष का हादसे में कूल्हा टूटा:80 की स्पीड से कार खड़े ट्रक से टकराई; पत्नी-बेटी सुरक्षित, बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

    16 hours ago

    1

    0

    यूपी के ललितपुर में छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ हादसा हो गया। बुधवार दोपहर उनकी इनोवा कार हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। इससे किरण सिंह देव घायल हो गए। उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। किरण सिंह देव की कमर में गहरी चोट है। कूल्हा टूट गया है। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। हालांकि हालत खतरे से बाहर है। किरण सिंह देव परिवार के साथ मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। उनकी पत्नी और बेटी सुरक्षित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तालबेहट में जिस जगह हादसा हुआ, वह ललितपुर जिला मुख्यालय से करीब 44 किमी दूर है। दोपहर करीब 3:30 बजे नेशनल हाईवे-44 पर सामने आ रही तेज रफ्तार कार ने अचानक कट मार दिया। गाड़ी को बचाने में किरण सिंह देव के ड्राइवर ने कार को मोड़ा, तभी वह कंट्रोल खो बैठा और कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा इंजन तक चकनाचूर हो गया है। हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 80 किमी प्रति घंटे रही होगी। हादसे की सूचना मिलते ही झांसी के डीएम गौरांग राठी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… कार में फंसे थे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, पुलिस ने बाहर निकाला पुलिस के मुताबिक, किरण सिंह देव ने बुधवार को परिवार के साथ मध्य प्रदेश में दतिया स्थित मां पीतांबरा के दर्शन किए। दतिया से लौटते समय उन्होंने परिवार के साथ नेमावर में नर्मदा तट पर बने सिद्धेश्वर मंदिर में भोजन किया। इसके बाद रायपुर के लिए लौट रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे वह ललितपुर में कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के टेकरी गांव स्थित महेन्द्र सिंह महाविद्यालय के पास पहुंचे थे, उनकी इनोवा कार ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही कोतवाली तालबेहट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल CHC तालबेहट पहुंचाया। डॉक्टरों ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही SDM तालबेहट अभिजीत सिंह और कोतवाल अशोक कुमार वर्मा भी अस्पताल पहुंचे। काफिले की बाकी गाड़ियां सुरक्षित किरण देव के काफिले में पीछे चल रही अन्य सभी गाड़ियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। कार में मौजूद पीएसओ, पीए और ड्राइवर को हल्की और मामूली चोटें आई हैं। विधायक बोले- हादसे में किरण सिंह देव की पत्नी और बेटी सुरक्षित बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने बताया- किरण सिंह देव परिवार के साथ बुंदेलखंड घूमने आए थे। उन्होंने मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम, राजा राम मंदिर ओरछा और दतिया स्थित मां पीतांबरा के दर्शन किए। दर्शन के बाद वे रायपुर लौट रहे थे। इसी दौरान ललितपुर के तालबेहट के आगे उनकी कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय कार में उनकी पत्नी रीना सिंह देव और बेटी आयुषी भी मौजूद थीं। परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई। केवल किरण सिंह देव के कूल्हे में चोट है। डॉक्टर बोले- किरण सिंह देव को अंदरूनी चोटें झांसी मेडिकल कॉलेज के CMS डॉ. सचिन माहुर ने बताया- छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष के शरीर में बाहरी चोट नहीं दिखी है। उनके पैर और कमर में अंदरूनी चोट है। सीटी स्कैन समेत अन्य जरूरी जांचें कराई गईं है। कूल्हे का फ्रैक्चर है। हादसे में उनके साथ मौजूद अन्य किसी व्यक्ति को इलाज की आवश्यकता नहीं पड़ी। किरण सिंह देव के इलाज के लिए मेडिसिन, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी और ऑर्थोपेडिक्स विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम लगाई गई है। चूंकि उनकी शुगर लेवल भी बढ़ा हुआ मिला, इसलिए उन्हें तत्काल आवश्यक दवाएं और दर्द निवारक दवाएं दी गई हैं। जानकारी मिल रही है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को एयरलिफ्ट कर छत्तीसगढ़ ले जाया जाएगा। एंबुलेंस के लिए 10 मिनट करना पड़ा इंतजार ललितपुर से रेफर किए गए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह देव को झांसी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक परीक्षण किया। करीब आधे घंटे बाद उन्हें सीटी स्कैन के लिए वार्ड से बाहर लाया गया, लेकिन उस समय एंबुलेंस उपलब्ध नहीं थी। स्टाफ ने कुछ देर तक एंबुलेंस का इंतजार किया। जब काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो उन्हें वापस मुख्य गेट के अंदर ले जाया गया। करीब 10 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची, लेकिन मुख्य गेट तक जाने वाले रास्ते पर कई कारें खड़ी होने के कारण वाहन सीधे नहीं पहुंच सका। ऐसे में अस्पताल स्टाफ ने स्ट्रेचर को धक्का देकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें सीटी स्कैन के लिए ले जाया गया। झांसी डीएम गौरांग राठी ने कहा- मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर लगातार छत्तीसगढ़-दिल्ली के विशेषज्ञ डॉक्टरों के संपर्क में हैं। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की हालत स्थिर है। गुरुवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। …………………………….. यह खबर भी पढ़िए राहुल बोले- छात्रों पर दिल्ली में पैलेट गन चली:नुकीली लाठियां मारी गईं; भाजपा बोली- छात्रों के संसद मार्च में गोली नहीं चली राहुल गांधी ने बुधवार शाम को कहा, ‘आज मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया। रिजिजू और राजनाथ सिंह जी को बोलने दिया गया। इसकी वजह है कि मैंने अमित शाह के बारे में कहा कि वह छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए जिम्मेदार हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।’ यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पेपरलीक रोकने वाला बिल पास; संसद में राहुल ने 'इडियट' कहा, भाजपा बोली- माफी मांगें; डिंपल यादव ने संसद के बाहर चंदा मांगा
    Next Article
    दिल्ली में अखिलेश, सपा में बढ़ रहा क्लेश:भाभीजी का करियर संवार रहे IAS साहब; बागी अफसर के तेवर जल्द ठंडे पड़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment