Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में ग्राम प्रधानों ने उठाई कार्यकाल बढ़ाने की मांग:बाराबंकी में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात, राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने दिया आश्वासन

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में त्रि-स्तरीय पंचायतों का वर्तमान कार्यकाल समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल के विस्तार की मांग उठाई है। बाराबंकी में प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा से मुलाकात कर यह अनुरोध किया, जिस पर उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला। मुलाकात के दौरान ग्राम प्रधानों ने पंचायतों से जुड़ी समस्याएं और अपनी मांगें राज्यमंत्री के सामने रखीं। सतीश चंद्र शर्मा ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और ग्रामीण विकास में प्रधानों की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। शासन स्तर पर उठाने का भरोसा राज्यमंत्री ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि विकास कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए वे उनकी भावनाओं और कार्यकाल विस्तार से जुड़े विषयों को शासन स्तर पर मजबूती से उठाएंगे। इस आश्वासन के बाद प्रधानों में उम्मीद जगी है। विकास योजनाओं का दिया हवाला प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पंचायतों में वर्तमान समय में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं और निर्माण कार्य चल रहे हैं। उनका कहना था कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि सीधे जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं, जिससे विकास कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहती है। प्रधानों ने प्रशासनिक प्रशासकों की नियुक्ति के बजाय निर्वाचित प्रतिनिधियों को ही सेवा का अवसर देने को जनहित में बताया। बड़ी संख्या में पहुंचे प्रधान मुलाकात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने अपनी एकजुटता दिखाते हुए उम्मीद जताई कि उनकी मांग मुख्यमंत्री तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रामलला का दर्शन करना सौभाग्य की बात':अयोध्या में मैथिली ठाकुर बोलीं-राम दरबार को देखना दिव्य अनुभव, शब्दों में बयां करना मुश्किल
    Next Article
    400 लीटर एंटी लार्वा से मेरठ में बेअसर होगा डेंगू:जिला मलेरिया अधिकारी बोले- अति संवेदनशील इलाके पर फोकस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment