Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में गायों को काटने वाला शहजाद एनकाउंटर में ढेर:एक लाख का इनामी था; गोली लगने से 2 सिपाही घायल; DIG ने शाबाशी दी

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के सहारनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश शहजाद एनकाउंटर में ढेर हो गया है। उसकी उम्र 40 साल थी और पेशेवर तरीके से गोवंश की हत्या करता था। मुठभेड़ में 2 सिपाही भी घायल हुए हैं। यह मुठभेड़ मिर्जापुर थाना इलाके के शेरपुर गांव में मंगलवार शाम करीब 3 बजे हुई। मिर्जापुर और फतेहपुर थाने की पुलिस ने शहजाद को घेर लिया था। उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो सिपाही सोमेंद्र और कुलदीप घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने भी शहजाद को जवाब दिया। शहजाद गोली लगने से घायल हो गया और वह गिर पड़ा। उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घायल दोनों सिपाहियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीआईजी अभिषेक सिंह सिपाहियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने एक सिपाही के कंधे पर हाथ रखकर उसे शाबाशी दी। शहजाद पर गोकशी-गैंगस्टर समेत 44 मुकदमे दर्ज हैं। वह सहारनपुर के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव गंदेवडा का रहने वाला था। 3 फोटो देखिए... डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया- शहजाद एक शातिर और पेशेवर गोकश था। वह कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। शहजाद के खिलाफ सहारनपुर जिले के विभिन्न थानों में करीब 44 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। इनमें गोकशी, गैंगस्टर समेत कई गंभीर अपराध शामिल बताए जा रहे हैं। खबर अपडेट की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेहरान में अली लारीजानी को अंतिम विदाई दी गई, देखें रणभूमि
    Next Article
    कानपुर में रेप के बाद हुई थी बच्ची की हत्या:8 घंटे चला हंगामा, खेत में दफनाया गया शव, परिवार बोला- आरोपियों को फांसी हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment