Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रेप के बाद हुई थी बच्ची की हत्या:8 घंटे चला हंगामा, खेत में दफनाया गया शव, परिवार बोला- आरोपियों को फांसी हो

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम के बाद बुधवार सुबह बच्ची का शव जब घर पहुंचा, तो घरवालों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पुलिस अफसर और भाजपा नेता परिवारवालों को मनाते रहे, लेकिन वे लोग राजी नहीं हुए। 8 घंटे तक हंगामे के बाद घरवाले अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस और गांववालों ने शाम को खेत में जेसीबी से गड्‌ढा खोदकर शव दफना दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- परिजनों और गांववालों को मुकदमे में लगी धाराओं को लेकर भ्रम था। इसे उन्हें विस्तार से समझाया गया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। इससे पहले बुधवार दोपहर पुलिस जबरन बच्ची की बॉडी उठाकर अंतिम संस्कार कराने के लिए ले जाने लगी थी। इस पर बच्ची के माता-पिता और गांववालों ने पुलिस से शव छीन लिया था। इसको लेकर पुलिस की परिवार और गांववालों से झड़प भी हुई। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि बच्ची की रेप के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी। इसके बाद न्यूड शव को खेत में गड्‌ढा खोदकर दफना दिया था। बच्ची के गले, चेहरे, सीने, पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में 10 से ज्यादा चोटें और खरोंच के निशान मिले। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे। हालांकि, दरिंदगी में कितने लोग शामिल थे, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके लिए स्लाइड बनाकर लैब भेजी गई है। फिलहाल पिता की एप्लिकेशन पर पड़ोसी 3 सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। मामला बिधनू थाना क्षेत्र का है। 2 तस्वीरें देखिए- बच्ची के परिवार की 5 मांगें डीसीपी बोले- पुलिस पर शव लेकर भागन का आरोप गलत डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- परिजनों ने पुलिस पर शव लेकर भागने का आरोप लगाया था। जबकि पुलिस परिजनों की सहमति से ही मासूम के शव को लेकर जा रही थी। बिधनू पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अफसरों के समझाने से भी नहीं मान रहे थे घरवाले घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह भाजपा के कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष उपेंद्र नाथ पासवान और जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी, पासवान समाज मोर्चा के कार्यकर्ता भी पहुंचे। उन लोगों ने भी बच्ची के घरवालों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी घरवालों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। वहीं, घरवालों ने SDM अनुभव सिंह को जिलाधिकारी के नाम लिखित पत्र देकर अपनी मांगें बताईं। SDM ने घरवालों की सभी मांगें कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को भेजी हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों को जल्द आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाएगी। करीब 8 घंटे बाद बच्ची के घरवालों का गुस्सा कम हुआ और वे लोग अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए। गांव में आने-जाने वाले रास्तों पर पीएसी तैनात पीड़िता के गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांव में आने-जाने वाले तीनों रास्तों पर पीएसी तैनात कर दी गई है। बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। पीएसी जवान किसी को भी गांव के अंदर जाने नहीं दे रहे। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने कहा- तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी। एनकाउंटर की स्थिति होगी, तो एनकाउंटर किया जाएगा। अब सिलसिलेवार पूरा मामला जानिए… सोमवार शाम लापता हुई बच्ची, रातभर तलाशते रहे घरवाले बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी 11 साल की बेटी 5वीं में पढ़ती थी। बच्ची बड़ी बहन के साथ सोमवार दोपहर 3 बजे बकरियां चराने गई थी। बड़ी बहन बकरी का बच्चा छोड़ने घर आ गई। करीब 2 घंटे बाद जब वह खेत पर पहुंची, तो छोटी बेटी लापता थी। उसने आवाज लगाई, जब वह नहीं मिली तो घर आकर हमें बताया। हमने परिवार और आसपास के लोगों के साथ गांव में खोजबीन की। जब कहीं कुछ पता नहीं चला, तो शाम 7 बजे बिधनू थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने गांववालों के साथ गांव और आसपास खेतों में बच्ची की खोजबीन शुरू की। देर रात तक बच्ची नहीं मिली। इसके बाद रात करीब 2 बजे पुलिस लौट गई। सुबह खेत में मिट्‌टी खुदी देखी तो शक हुआ पिता ने बताया कि मंगलवार सुबह 8 बजे हम लोग घर से 500 मीटर दूर एक खेत में गए। वहां एक जगह खुदी हुई मिट्‌टी दिखी। मिट्‌टी में नमी देखकर हमें शक हुआ कि इसे कुछ देर पहले ही खोदा गया है। सभी ने उस जगह गड्‌ढा खोदना शुरू किया। फिर बच्ची की लाश दिखी। लाश न्यूड थी, प्राइवेट पार्ट पर खून था पिता ने बताया कि गड्‌ढे में बच्ची की न्यूड लाश थी, प्राइवेट पार्ट पर खून था। शरीर पर हैवानियत के कई निशान थे। इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बिधनू थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। लाश की हालत देखकर पुलिस ने मौके से लोगों को हटाया। चादर से मौके की घेराबंदी की। फिर लाश को बाहर निकाला। कपड़े में लपेटकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बच्ची के घरवालों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर रेप के बाद हत्या कर शव को दफनाने का आरोप लगाया। मंगलवार को भी ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी मंगलवार को जब बिधनू पुलिस बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम कराने के लिए ले जाने लगी, तब भी गांववाले भड़क गए थे। वे लोग आरोपी को तत्काल सजा दिलाने की मांग करने लगे। इसको लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की हो गई थी। इस दौरान पुलिसकर्मी मासूम का शव लेकर भागने लगे थे। पुलिस जीप में बैठने के दौरान एक-दो पुलिसकर्मी गिर भी गए थे। इसी बीच, भीड़ ने पुलिस की गाड़ी घेर ली थी। फिर पुलिसवाले पैदल ही शव लेकर भागे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, शव नहीं ले जाने देंगे। हमें तुरंत न्याय चाहिए। आरोपी को फांसी दी जाए। आरोपियों से बच्ची के परिवार का चल रहा जमीन विवाद बच्ची के पिता ने बताया- आरोपियों के पिता से मेरा एक बीघा जमीन को लेकर करीब 3 साल से झगड़ा चल रहा है। मेरी गांव के मेनरोड पर करीब 30 लाख की एक बीघा जमीन है। इसे बेचने का आरोपी लंबे समय से दबाव बना रहे हैं। कानपुर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया- पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धाराएं बढ़ाएं जाएंगी। बच्ची के लापता होने के बाद आरोपियों के घर की भी तलाशी ली गई थी। कई अहम सबूत मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 5 टीमें बनाई हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश ने पूछा- गंगा पर इफ्तार क्यों नहीं कर सकते, बनारस में युवकों ने DM-SP की हथेली गरम नहीं की होगी, इसलिए कार्रवाई हुई काशी में गंगा में नाव पर रोजा इफ्तार करने वाले मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासत शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूछा है कि क्या गंगा में रोजा इफ्तार नहीं कर सकते? डीएम, एसपी और एसओ को इफ्तारी देनी चाहिए थी। हथेली गरम तो पुलिस नरम। उन लोगों ने हथेली गरम नहीं की होगी, इसीलिए कार्रवाई हुई। उनका इशारा रिश्वत की तरफ था। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में गायों को काटने वाला शहजाद एनकाउंटर में ढेर:एक लाख का इनामी था; गोली लगने से 2 सिपाही घायल; DIG ने शाबाशी दी
    Next Article
    मथुरा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनी, लाभार्थी वितरण कार्यक्रम:भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर योजनाओं का प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment