Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में हाईवे पर बही गंगा, स्कूल नदी में समाया:डैम ओवरफ्लो, शामली में कार बही; 3 की मौत, 75 जिलों में बारिश का अलर्ट

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। बिजनौर और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। 40 सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है। नदी का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। बिजनौर में हाईवे की अप्रोच रोड नदी के तेज बहाव में बह गई। सड़क पर 12 फीट गहरा गड्ढा हो गया। वहीं, फर्रुखाबाद में चित्रकूट डिप के पास बैरिकेडिंग कर हाईवे को बंद करना पड़ा। बुधवार सुबह से कानपुर, जालौन और चित्रकूट समेत 5 शहरों में तेज बारिश हो रही है। वहीं, लखनऊ, बाराबंकी, प्रयागराज और वाराणसी समेत 30 शहरों में बादल छाए हुए हैं। आज सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 65 शहरों में भारी बारिश के आसार हैं। इससे पहले, मंगलवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और मथुरा समेत 57 शहरों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 71 मिमी बारिश कन्नौज में हुई। लखनऊ में 31 मिमी बारिश हुई। मथुरा में भारी बारिश की वजह से अंडरपास में 4 फीट तक पानी भर गया। स्कूटी और बाइकें डूब गईं। शामली में पानी के तेज बहाव में एक कार बह गई। एक स्कूल बस अंडरपास में फंस गई। उसे ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला गया। मिर्जापुर में बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में 3 लोगों की जान चली गई। सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। बिजली गिरने से NET परीक्षा की तैयारी कर रहे 25 साल के युवक की जान चली गई। बारिश-बाढ़ की तस्वीरें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- मानसूनी सिस्टम अब यूपी के ऊपर एक्टिव हो गया है। यह दिल्ली, लखनऊ और पटना से होकर गुजर रहा है। इस वजह से कई चक्रवात सक्रिय हो गए हैं। गंगा के मैदानी इलाकों में मानसूनी हवाएं मजबूत हुई हैं। इसके असर से अगले 4 से 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। आज कहां-कहां बारिश की संभावना, देखिए टॉप 10 शहर, जहां सबसे ज्यादा बादल बरसे यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेख हसीना का भाषण रोकने से भारत का इनकार:बांग्लादेश की मांग पर कहा- हमारा इससे लेना-देना नहीं, आज 2 साल बाद दिखेंगी पूर्व PM
    Next Article
    क्या बृजभूषण के सामने झुकेगी भाजपा:25 सीटें, क्षत्रिय वोट पर दबदबा; यौन शोषण केस में बरी होने के बाद अगला दांव क्या होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment