Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या:ठेकेदार ने ऑटोमैटिक गन से DGM और मैनेजर को मारी गोलियां

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी के बदायूं में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के DGM यानी उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता (55 साल) और असिस्टेंट मैनेजर सेल्स हर्षित मिश्रा (40 साल) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारने का आरोप ठेकेदार अजय प्रताप सिंह उर्फ रामू सिंह पर है। अजय प्लांट में पराली वेंडर था। तीन महीने पहले उसकी फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया था। इससे वह खुन्नस मान रहा था। शुरुआती जांच के 4 बड़े फैक्ट्स… हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का सैंजनी गांव में कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट है। यहां पराली से हर दिन 14 मीट्रिक टन ईंधन का उत्पादन किया जाता है। घटना से जुड़े 3 विजुअल देखिए… प्रत्यक्षदर्शी बोले- प्लांट के भीतर जबरन घुसा अजय प्रताप सिंह प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सैंजनी निवासी अजय प्रताप सिंह कुछ लोगों के साथ जबरन प्लांट पर घुस आया। उसने सुधीर और हर्षित के साथी गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों अधिकारियों ने उसका विरोध किया। इसी बीच अजय ने फायरिंग शुरू कर दी। जिससे सामने खड़े दोनों अधिकारियों को गोली लग गई और वे घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। दोनों अधिकारियों को घायल अवस्था में दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद HPCL प्लांट, दातागंज CHC और जिला अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्लांट के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। अजय ने एक महीने पहले सबक सिखाने की धमकी दी थी हत्या की वजह 2 फरवरी का विवाद बताया जा रहा है। फरवरी में अजय प्रताप सिंह ने प्लांट में उत्पात मचाया था। वह सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए अंदर घुस गया था। इस पर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया। फर्म भी ब्लैक लिस्टेड कर दी गई थी। इस पर उसने DGM सुधीर गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। उस वक्त अजय प्रताप सिंह ने खुद को नोएडा और शाहजहांपुर के कुख्यात गैंगस्टर गिरोहों से जुड़ा हुआ बताया। अपने शरीर पर चाकुओं के निशान दिखाते हुए कहा था- वह सबको सबक सिखा देगा। इसके बाद आरोपी ने अफसरों की गाड़ियों का पांच किलोमीटर तक पीछा किया। इस दौरान उसने बार-बार ओवरटेक कर अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा ने उसी दिन FIR दर्ज कराई थी। नोएडा के रहने वाले थे सुधीर गुप्ता सुधीर गुप्ता के पिता का नाम दयाकिशन है। वह मूलत: नोएडा के सिल्वर एस्टेट अपार्टमेंट, सेक्टर-50 के रहने वाले थे। अभी फिलहाल वह बरेली में संजय कम्युनिटी के सामने रह रहे थे। वहीं, हर्षित मिश्रा शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। एसएसपी डॉ ब्रजेश सिंह ने बताया- HPCL प्लांट में ऑफिसर्स मीटिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्लांट का पूर्व वेंडर आता है और फायरिंग करने लगता है। तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… गोरखपुर में सिलेंडर के लिए लात-घूंसे चले, गैस गोदाम सील, श्रावस्ती में महिला बेहोश हुई, अयोध्या में राम रसोई बंद उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है। बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। किल्लत के चलते बुधवार को अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया। 8 साल में पहला मौका है जब राम रसोई बंद की गई है। श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। धक्का-मुक्की में एक महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। उसके सिर से खून बहने लगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में फैक्ट्री में आग, कंधे पर लादकर निकाला, VIDEO:सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े, शीशे तोड़कर अंदर गए; 35 कर्मचारियों को बचाया
    Next Article
    एसटीएफ के रडार पर प्रदेश भर के नकल माफिया:SI भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड और सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कसी, शुरू किया प्रिवेंटिव एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment