Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसटीएफ के रडार पर प्रदेश भर के नकल माफिया:SI भर्ती परीक्षा को लेकर बोर्ड और सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कसी, शुरू किया प्रिवेंटिव एक्शन

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा को लेकर भर्ती बोर्ड और इससे जुड़ी एजेंसियों ने कमर कस ली है। सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस और उसके समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी। 1090 केंद्रों पर होगी परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डीआईजी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि इस भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिलाएं शामिल हैं। कुल 4,543 पदों के लिए होने जा रही भर्ती में बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे। प्रदेश के 75 जिलों 1090 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर फिंगरप्रिंट-रेटिना स्कैनिंग, सीसीटीवी, सेक्टर-स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और लखनऊ से त्रिस्तरीय लाइव कंट्रोल रूम की नजर रहेगी। परीक्षा केंद्र पर क्या ला सकते हैं क्या नहीं.. अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एडमिट कार्ड, आधार या फोटो आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो और नीला या काला बॉल पेन ले जा सकते हैं। मोबाइल, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, मेटा ग्लासेज़ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है। सभी परीक्षा केंद्रों का गेट 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। आधार मिसमैच वालों को 2.30 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। एसटीएफ खंगाल रही नकल माफियाओं की कुंडली यूपी एसटीएफ नकल माफियाओं पर नजर रखने के लिए बड़े पैमाने पर लगी हुई है। बीते दस साल में जितने भी नकल माफिया यूपी में सक्रिय रहे हैं, उन सभी की कुंडली खंगाली जा रही है। एसटीएफ के रडार पर जो प्रमुख गैंग हैं उसमें रवि अत्री गैंग, सोनू यादव गैंग, नीतीश और भास्कर नैथानी का हाइटेक साल्वर गैंग, सागर पांडेय जैसे गैंग शामिल हैं। 2024 में हुई सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद यूपी एसटीएफ ने अभियान चलाकर बड़े गैंग का पर्दाफाश किया था। इसमें रवि अत्री, राजीव नयन मिश्रा और सुभाष प्रकाश के सबसे बड़े गैंग का भंडाफोड़ पश्चिमी यूपी में किया था। ये गैंग बिहार तक सक्रिय था। ये साल्वर उपलब्ध कराने के साथ साथ पूरी परीक्षा का ठेका लेता था। ये गैंग यूपी और बिहार के अलावा हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी सक्रिय था। क्या है एसटीएफ की तैयारी
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या:ठेकेदार ने ऑटोमैटिक गन से DGM और मैनेजर को मारी गोलियां
    Next Article
    जालौन में घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म:पड़ोसी ने घर छोड़ने के बहाने की वारदात, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment