Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में ईद, लखनऊ ईदगाह पहुंचे अखिलेश:ईरान पर हमले के विरोध में बाराबंकी में ईद नहीं मनाई, अमेरिका में खिलाफ नारेबाजी

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज ईद मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकवाद देने पहुंचे अखिलेश यादव को देख भीड़ बेकाबू हो गई। नमाज के बाद युवाओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लोगों के बीच पहुंच ईद की शुभकामनाएं दी। शुभकामना देने पहुंचे विभिन्न दलों के नेता एकमंच पर दिखे। लखनऊ, संभल और प्रयागराज में शिया समुदाय के लोगों ने कालीपट्‌टी बांधकर नमाज पढ़ा। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई सहित ईरानी लोगों के मारे जाने के खिलाफ इन लोगों ने नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाराबंकी के किंतूर गांव में ईद नहीं मनाई गई। इसी गांव से खामेनेई के गुरु और ईरान के पहले सुप्रीम लीडर खुमैनी के पूर्वज निकलकर ईरान गए थे। वाराणसी में नमाजियों पर फूल बरसाए गए। गोंडा में ईदगाह के न होने पर लोगों ने मस्जिद के आसपास स्थित दुकानों की छतों पर एकत्र होकर नमाज पढ़ा। जौनपुर में सड़क पर नमाज पढ़ रहे नमाजियों को पुलिस ने हटाया। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल एक बच्चे को गोद में लेकर बधाई देते नजर आए। एक पिता अपने बच्चे को कंधे पर बिठाकर नमाज अदा करने पहुंचा तो डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बच्चे से हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी। वाराणसी में डीआईजी शिवहरि मीना भी छोटे बच्चे को गोद में बिठाकर दुलारा। शनिवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, संभल सहित विभिन्न शहरों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। हर जगह पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे। नमाज के दौरान लोगों के बीच ही रहे। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने लोगों से अपील की है कि सड़कों पर इबादत न करें। 4 तस्वीरें देखिए- ईद के पल-पल के अपडेट्स नीचे ब्लॉग में पढ़िए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘2027 में बड़ी शपथ...’ ईद के मौके पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संदेश
    Next Article
    बच्चे के सीने से घुसकर गले के आरपार हुआ सरिया:बुलंदशहर में खेलते समय पिलर पर गिरा बच्चा, गैस कटर से सरिया काटकर अलग किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment