Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में जोरदार बारिश, अमरोहा में जमकर ओले गिरे:लखनऊ में आंधी के बाद बरसात, बाइक से जा रहे युवक पर टिनशेड गिरी

    16 hours ago

    1

    0

    मौसम विभाग ने रविवार को यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोपहर में अमरोहा में बारिश के साथ ओले गिरे। लखनऊ, संभल, मुरादाबाद, हाथरस, गोंडा और बलरामपुर में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं बलिया में धूलभरी आंधी के बाद बारिश हुई। अगले कुछ घंटों में शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, बुलंदशहर समेत 19 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना है। इन जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में रविवार दोपहर बारिश के दौरान घर के बाहर नहा रहे 10 साल के बच्चे की दीवार गिरने से मौत हो गई। लखीमपुर खीरी में तेज आंधी-बारिश के दौरान कच्ची दीवार ढहने से 7 साल के बच्चे की जान चली गई। उधर, रामपुर में शनिवार शाम आंधी के बीच होटल की लोहे की टिनशेड उखड़कर बाइक सवार युवक पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रदेश में मौसम में बदलाव के बावजूद रविवार को बस्ती सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उरई (जालौन) में 39.8 डिग्री, बांदा में 39.2 डिग्री, वाराणसी में 39 डिग्री, प्रयागराज में 38.6 डिग्री और झांसी में 38.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। 3 दिन से जारी आंधी-बारिश के बीच पारा 8°C लुढ़ककर 40°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि 1 जून को भी पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार हैं। ठंडी हवाएं चलेंगी। बादल छाए रहेंगे। गर्मी से राहत बरकरार रहेगी। 2 जून से मौसम फिर बदलेगा। गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। पारे में 4°C से 5°C तक का उछाल आएगा। हालांकि, लू चलने के आसार नहीं हैं। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले नौतपा के दौरान सेहत का ख्याल रखने वाली ये खबर पढ़ लीजिए... जरूरत की खबर- गर्मियों में स्किन इन्फेक्शन: धूप, उमस और पसीने से बढ़ता स्किन रैश, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें बचाव के 10 टिप्स नौतपा में देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है। हाई टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी बैक्टीरिया और फंगस के पनपने के लिए अनुकूल माहौल बनाते हैं। इससे दाद, खुजली और रैशेज जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते लक्षणों को पहचानकर बचाव के सही उपाय किए जाएं। पूरी खबर पढ़ें… लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं से यूपी में मौसम बदल गया है। 28 मई से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आंधी-बारिश हो रही है। कल यानी 1 जून तक इसका असर देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी और तराई क्षेत्रों में तूफान का खतरा सबसे ज्यादा है। 2 जून से मौसम फिर बदलेगा। तापमान में उछाल आएगा। फिलहाल लू नहीं चलेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केनेथ लॉ को कोर्ट ने 14 आरोपों में दोषी ठहराया:आत्म​हत्या के लिए लोगों को उकसाता था, 41 देशों में 1200 जहरीले पैकेट भेजे
    Next Article
    गाजियाबाद में छात्र की हत्या के आरोपी असद का एनकाउंटर:पिता भी गिरफ्तार, बोला था- बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment