Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में कल मानसून जोर पकड़ेगा, जोरदार बारिश होगी:आज गोरखपुर समेत 15 शहरों में बरसात, सड़कें तालाब बनीं, बाइकें फंसकर बंद

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी में गुरुवार को मौसम बदल गया। गोरखपुर, आजमगढ़ समेत 15 जिलों में बारिश हुई। जौनपुर में इतनी बारिश हुई कि सड़कें तालाब बन गईं। गोरखपुर में सड़कों पर एक फीट पानी भर गया। कई बाइक फंसकर बंद हो गईं। लखनऊ में दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। हवाएं चलने से तापमान 5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 32 °C और न्यूनतम 27 °C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज 48 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बरसात की संभावना है। 15 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बिजली भी गिर सकती है। इधर, पहाड़ों पर हो रही बारिश से यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। 16 जिलों में 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सबसे ज्यादा फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ है। काशी में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल डूब गया है। घाट की ऊपरी सीढ़ियों पर चिताएं जलाई जा रही हैं। लोगों को 2 से 3 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। कानपुर में गंगा नदी चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गई है। 5 से ज्यादा गांवों में पानी घुस गया है। बच्चे नाव से स्कूल जा रहे हैं। उन्नाव में गंगा का पानी कॉलोनियों में घुस गया है। छतों पर लोगों की जिंदगी बीत रही है। गलियों में नावें चल रही हैं। लखीमपुर-खीरी में शारदा नदी में अब तक 70 एकड़ जमीन समा चुकी है। बारिश और बाढ़ की तस्वीरें देखिए… वाराणसी BHU के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा- बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके असर से प्रदेश में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ेगा। आने वाले दिनों में पूरे यूपी में अच्छी बारिश होने की संभावना है। कल कहां-कहां बारिश होगी? यूपी में मौसम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'टाइम100' फेम एरियाना ने हफिंगटन पोस्ट को ग्लोबल ब्रांड बनाया:आइडेंटिटी ट्रैप पर कहा- कई सीईओ जॉब से नाखुश, फिर भी नहीं छोड़ पाते पद
    Next Article
    गोरखपुर में डॉक्टर ने 8वीं मंजिल से कूदकर जान दी:महिला ठग ने 1.40 करोड़ हड़पे, 7 दिन पहले करवाई थी FIR; रोते हुए मां-पिता पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment