Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में कल से 4 दिन बारिश-ओले का अलर्ट:40 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं; बांदा सबसे गर्म, पारा 39.8°C

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में मौसम बिगड़ने वाला है, क्योंकि फिर से बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 मार्च से 4 दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है। 30 से 40 की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी यूपी में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। पिछले 24 घंटे की बात करें तो बांदा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.8°C रिकॉर्ड किया गया। 37.6°C के साथ वाराणसी दूसरे नंबर पर और 37.5°C के साथ प्रयागराज तीसरे नंबर पर रहा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 19 मार्च से एक और विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से बारिश और आंधी का दौर फिर से शुरू होगा, जिससे अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम की तस्वीरें- बारिश हुई तो खड़ी फसलों को होगा नुकसान कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, तो फसलों को नुकसान हो सकता है। गेहूं की खड़ी फसल गिर सकती है, इसलिए किसान फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं। मार्च में ही क्यों बढ़ रही है गर्मी? स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत का कहना है कि पिछले कुछ साल में जलवायु परिवर्तन (क्लाइमेट चेंज) का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। इसी कारण मौसम का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। गर्मी पहले की तुलना में जल्दी शुरू हो रही है। इसलिए तापमान ज्यादा तेजी से बढ़ने लगा है। आमतौर पर मार्च के आखिरी हफ्ते तक पारा 40 डिग्री तक पहुंचता था, लेकिन अब मार्च के दूसरे हफ्ते में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया। कई बार लू (हीटवेव) का दौर भी पहले से ज्यादा दिनों तक चलता है। बीते कुछ सालों में देश के कई शहरों में गर्मी के पुराने रिकॉर्ड भी टूटे हैं। लंबे समय तक चल सकती है हीटवेव IMD यानी मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल कुछ इलाकों में लंबे समय तक हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इसका मतलब है कि कई शहरों में लगातार कई दिनों तक तापमान बहुत ज्यादा रह सकता है और लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव? मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा पहुंच जाए या फिर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। -----------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    कनाडा में पंजाबी युवक की गोलियां मारकर हत्या:स्टडी वीजा पर गया था, दोस्तों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकला, परिवार का इकलौता बेटा
    Next Article
    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद आज पहुंचेंगे काशी:नवरात्रि में मां भगवती का करेगे पूजन, सनातनी पंचांग का होगा विमोचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment