Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में कार में 2 जिंदा जले, सिर्फ हड्डियां बचीं:बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, CNG में विस्फोट के बाद भड़की आग

    20 hours ago

    1

    0

    यूपी के कानपुर देहात में कार में CNG ब्लास्ट के बाद आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। कार सवार दो लोग जिंदा जल गए। आग इतनी भीषण थी कि कार सवार दोनों लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दोनों सीट से उठ तक नहीं पाए। आग पर काबू पाने के बाद जब देखा गया तो शव पूरी तरह से जल चुके थे। सिर्फ हडि्डयां और मांस के लोथड़े बचे थे। हादसा रविवार देर रात 1 बजे हुआ। कार दिल्ली से आ रही थी। कानपुर-इटावा हाईवे पर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर मुंगीसापुर के पास डिवाइडर से टकरा कई। टक्कर के बाद ब्लास्ट हुआ, फिर आग लग गई। मृतकों की शिनाख्त कानपुर नगर के ओम शुक्ला (23) और ड्राइवर गुरप्रीत (40) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज रफ्तार में थी। करीब 1 घंटे तक जलती रही। डेढ़ किमी. दूर से ही कार से उठती ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे की तस्वीरें देखिए– कार-बाइक के पार्ट्स लेने दिल्ली गए थे, लौटते वक्त हादसा पुलिस के मुताबिक, कानपुर नगर के तात्या टोपे नगर निवासी ओम शुक्ला बाइक-कार मेंटिनेंस की दुकान चलाते हैं। रविवार को बाइक-कार के पार्ट्स लेने के लिए कार (DL 9C AA 2619) से दिल्ली गए थे। साथ में ड्राइवर गुरप्रीत था। दिल्ली से खरीदारी करने के बाद देर रात घर लौट रहे थे। इस दौरान ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार डिवाइडर से टकरा गई। सूचना पर डेरापुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद कार की तलाशी ली गई। अंदर से दो लोगों के बुरी तरह जले शव बरामद हुए। पुलिस ने शवों को खुरचकर काली पॉलीथिन पर भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर को नींद की झपकी आना हादसे की वजह लग रही है। फॉक्सवैगन वेंटो कार सीएनजी और पेट्रोल दोनों ईंधन से चल सकती थी। तेज रफ्तार और नींद की झपकी की वजह से हादसा पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर को नींद की झपकी आना हादसे की वजह लग रही है। सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में थी। चालक का वाहन से नियंत्रण हटने के बाद कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के तुरंत बाद सीएनजी टैंक में विस्फोट हो गया, जिससे आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार फॉक्सवैगन वेंटो मॉडल की थी, जो सीएनजी और पेट्रोल दोनों ईंधन से संचालित थी। थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया- कार दिल्ली नंबर की है। रजिस्ट्रेशन चेक करने पर मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो बताया गया कि कार काफी पहले बिहार के एक व्यक्ति को बेच दी गई थी। इसके बाद कार में जला हुआ आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर मृतकों की शिनाख्त हुई। परिजनों से सपंंर्क की कोशिश की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच कर रही है। हाईवे और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि दुर्घटना से पहले के हालात का पता लगाया जा सके। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में मकान ढहा, पिता और 4 बच्चों की मौत:8 और 7 साल की बेटियां घायल; लोग बोले- बारिश से छत भरभराकर गिरी मुजफ्फरनगर में रविवार रात बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। इनमें 60 साल के पिता और उनके चार बच्चे शामिल हैं। दो बेटियां घायल हैं। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:CBI जांच की मांग, SIT ने रिपोर्ट दाखिल की; टिन्नू के घर से कार और बुलेट बरामद
    Next Article
    वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट:40 छोटे मंदिरों तक पहुंची गंगा,जलस्तर पहुंचा 60.88 मीटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment