Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट:40 छोटे मंदिरों तक पहुंची गंगा,जलस्तर पहुंचा 60.88 मीटर

    18 hours ago

    1

    0

    काशी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर में हो रही तेज वृद्धि के चलते घाटों के किनारे बने कई छोटे मंदिरों तक पानी पहुंच चुका है। अस्सी घाट से नमो घाट के बीच करीब 40 छोटे मंदिर आंशिक रूप से जलमग्न हो गए हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और गंगा किनारे की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 60.53 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद शनिवार को यह बढ़कर 60.67 मीटर और रविवार को 60.77 मीटर पहुंच गया। सोमवार सुबह 6 बजे तक जलस्तर 60.88 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यानी बीते तीन दिनों में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में लगभग 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ऊपर चढ़ रहा है। हालांकि अभी जलस्तर खतरे के निशान से काफी नीचे है, लेकिन लगातार हो रही बढ़ोतरी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले वर्ष 20 जुलाई को गंगा का जलस्तर 66 मीटर तक पहुंच गया था, जिसके कारण प्रसिद्ध सुबह-ए-बनारस के मंच तक पानी पहुंच गया था और घाटों पर होने वाली कई गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार प्रशासन पहले से ही पूरी सतर्कता बरत रहा है। 22 जुलाई तक बारिश का अलर्ट उधर, मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों के लिए राहत के बजाय चुनौती की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 20 से 22 जुलाई के बीच वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में भारी वर्षा होने की संभावना है। सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यदि ऊपरी क्षेत्रों में भी लगातार बारिश होती है, तो गंगा के जलस्तर में और तेजी से वृद्धि हो सकती है। हालांकि मानसूनी बादल अभी वाराणसी की सीमा में पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं, लेकिन उनके प्रभाव से मौसम में उल्लेखनीय बदलाव आया है। दिन और रात के तापमान में अंतर काफी कम हो गया है। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच केवल 1.1 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है और मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में कार में 2 जिंदा जले, सिर्फ हड्डियां बचीं:बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, CNG में विस्फोट के बाद भड़की आग
    Next Article
    आजमगढ़ में सुबह से पड़ रही है फुहारे:रविवार को जिले में हुई थी जोरदार बारिश, 28 डिग्री पहुंचा जिले का तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment