Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पारा 47°C, मथुरा में धूलभरी आंधी-बूंदाबांदी:गर्मी से बब्बर शेर बेहाल, हाथी स्विमिंग पूल में नहा रहा

    19 hours ago

    1

    0

    यूपी भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। पारा 45°C के पार बना हुआ है। शनिवार सुबह प्रदेशभर में तेज धूप निकली। सुबह 9 बजे से 40 से ज्यादा शहरों में लू चल रही है। गाजियाबाद में हल्की बारिश हुई। मथुरा में दोपहर 3 बजे अचानक मौसम बदल गया। धूलभरी आंधी चली। बूंदाबांदी हुई। लेकिन, गर्मी से राहत नहीं मिली मौसम की जानकारी देने वाली निजी वेबसाइट AQI वेदर के मुताबिक, दोपहर साढ़े 3 बजे दुनिया के सबसे गर्म 50 शहरों में भारत के 48 शहर हैं। इनमें से यूपी के 23 शहर हैं। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान मिर्जापुर में 47 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी से बाघ, भालू और हाथी भी बेहाल हैं। गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघिन स्विमिंग पूल में बैठी दिखी। इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेर और शेरनी पानी में खेलते दिखे। भालू छोटे तालाब में उतरकर गर्मी से राहत पाता दिखा। मथुरा के हाथी संरक्षण केंद्र में हाथियों को तरबूज और खीरे खिलाए जा रहे हैं। ORS घोल भी पिलाया जा रहा है। स्विमिंग पूल में एक हाथी नहाते हुए दिखा। आज 48 जिलों में हीटवेव (लू) का अलर्ट है। इनमें से 4 जिलों (बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज) में रेड अलर्ट है। यानी यहां गर्म हवाओं की वजह से हालात गंभीर हो सकते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मध्य असम में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर आज दिल्ली से सटे जिलों में देखने को मिल सकता है। कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि हाई टेम्परेचर का गैजेट्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और इन्हें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? पढ़ें पूरी खबर... अब मौसम की तस्वीरें देखिए- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से आने वाली सूखी और गर्म हवाएं सीधे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। यही वजह है कि मई में ही जून जैसी भीषण गर्मी महसूस की जा रही है। दूसरी तरफ, मणिपुर की ओर से उत्तरी यूपी से होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते पुरवाई (पूर्व दिशा से चलने वाली हवा) चल रही है। इससे वास्तविक तापमान से 2°C-3°C ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है। फिलहाल गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? यूपी के मौसम की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मस्क बेच रहे पृथ्वी के बाद की दुनिया का ब्लूप्रिंट:मंगल पर 10 लाख लोगों की बस्ती, चांद पर फैक्ट्री, अंतरिक्ष में डेटासेंटर का प्लान
    Next Article
    यूपी में बिजली संकट, अखिलेश पर भड़के मंत्री शर्मा:कहा- आईना उठाइए तो पहले खुद देखिए; कटौती पर कई जिलों में हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment