Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, रात से ही लंबी-लंबी लाइनें:ट्रैक्टर में 3-3 ड्रम लेकर आए लोग; मंत्री बोले- परेशान मत होइए, कमी नहीं

    8 hours ago

    1

    0

    यूपी में एक बार फिर पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें दिख रही हैं। लगातार दूसरे दिन बुधवार को कुशीनगर, सोनभद्र, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और बस्ती में कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया। हालांकि, तेल कंपनियों और अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। महराजगंज में 149 पेट्रोल पंपों में से सिर्फ 20 पर ही तेल मिल रहा है। इसके चलते ईंधन की किल्लत हो गई है। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पंपों पर लाइन लगाकर खड़े हैं। किसान मंगलवार देर रात को ही पंपों पर पहुंच गए थे। अपनी बारी का इंतजार कर रहे तेजू यादव ने बताया कि सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हैं, पता नहीं तेल मिलेगा या नहीं। ऐसा ही हाल कुशीनगर और गोरखपुर में भी देखने को मिला। यहां भी पेट्रोल पंपों पर लाइनें लगी हैं। बस्ती में पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर सीमा तय कर दी गई है। बाइक के लिए 200 और कार सवारों के लिए 1000 रुपए तक का तेल दिया जा रहा। खाद्य एवं रसद नागरिक आपूर्ति मंत्री मनोज पांडेय ने कहा- पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। लेकिन जितनी जरूरत हो, उतना ही तेल भरवाएं। जमाखोरी न करें। पेट्रोल-डीजल का वैश्विक संकट चल रहा है। इसके बावजूद राहुल गांधी रायबरेली में 100 गाड़ियों का काफिला लेकर चल रहे हैं। ऐसे समय में राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में काम करना चाहिए। यूपी के राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) के कार्यकारी निदेशक संजय भंडारी ने बताया- पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं है। स्टॉक भी पर्याप्त है। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। टर्मिनलों और डिपो से रिटेल आउटलेट्स तक लगातार सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। पेट्रोल-डीजल किल्लत की तस्वीरें देखिए- पेट्रोल-डीजल की किल्लत से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल किया औचक निरीक्षण:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, कमियां दूर करने के निर्देश दिए
    Next Article
    भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों पर फैला भ्रम दूर करेंगे:मांडा में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment