Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा:अब 63% मिलेगा, इस साल 5% की बढ़ोतरी; 28 लाख को फायदा

    7 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार ने दिवाली पर सरकारी कर्मियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। प्रदेश में 16 लाख कर्मचारी और 12 लाख पेंशनर्स हैं। यानी, कुल 28 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। कर्मचारियों को नवंबर की सैलरी के साथ बढ़े हुए DA का पैसा मिलेगा। वहीं, जुलाई से अक्टूबर तक का बकाया पैसा (एरियर) उनके PF खाते में जमा किया जाएगा। वहीं, पेंशनर्स के बढ़े हुए महंगाई भत्ते का एरियर उनके पेंशन खाते में जमा किया जाएगा। इस फैसले का लाभ राज्य कर्मचारियों के अलावा सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और नगर निकायों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे पहले, मई में सरकार ने महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की थी। यानी साल 2026 में कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 5% की बढ़ोतरी कर दी गई है। सैलरी में कितनी होगी बढ़ोतरी? समझिए कैलकुलेशन महंगाई भत्ते की गणना कर्मचारी की बेसिक सैलरी के आधार पर की जाती है। उदाहरण से समझते हैं कि इस 3% की बढ़ोतरी से यूपी सरकार के कर्मचारियों की जेब में कितने रुपए बढ़ेंगे। मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹30,000 है। 60% DA के हिसाब से उसे पहले ₹18,000 मिलते थे। अब 63% DA के हिसाब से ₹18,900 मिलेंगे। इस हिसाब से सैलरी में ₹900 बढ़ेंगे। इसी तरह, जिन कर्मियों की बेसिक सैलरी ₹1 लाख या उससे ज्यादा है, उनकी मासिक तनख्वाह में ₹3,000 से लेकर ₹6,000 तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पिछले साल भी 2 बार बढ़ा था महंगाई भत्ता यूपी सरकार ने 2025 में भी दो बार DA में बढ़ोतरी की थी। पहली बार अप्रैल में DA 53% से बढ़ाकर 55% किया गया था। बढ़ा हुआ वेतन 1 जनवरी 2025 से दिया गया था। दूसरी बार अक्टूबर में DA 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया था। बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई, 2025 से दिया गया था। दिवाली पर 30 दिन के बोनस का तोहफा दिया था 2 दिन पहले योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर 30 दिन के बोनस का तोहफा दिया था। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपए बोनस मिलेगा। 75% पैसा पीएफ खाते में जमा किया जाएगा, बाकी रकम नकद मिलेगी। सरकार का आदेश- क्या है DA और यह क्यों जरूरी है? महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों को दिया जाने वाला 'कॉस्ट-ऑफ-लिविंग' एडजस्टमेंट है। इसका कैलकुलेशन बेसिक पे के प्रतिशत के रूप में किया जाता है। इसका मुख्य मकसद बढ़ती कीमतों के बीच कर्मचारियों की वास्तविक आय की सुरक्षा करना है, ताकि उनकी सैलरी महंगाई के साथ तालमेल बिठा सके। -------------------------- ये खबर भी पढ़ लीजिए- यूपी में कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस मिलेगा:आदेश जारी, 75% पैसा PF में जमा होगा; इस साल रिटायर हुए कर्मियों को मिलेगा ज्यादा फायदा योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर 30 दिन के बोनस का तोहफा दिया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद वित्त विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया। करीब 14.50 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंजाबियों के लिए कनाडा में PR के दरवाजे खुले:2 लाख लोगों को मिलेगी पीआर; वर्कर्स और ह्यूमैनिटेरियन कोहॉर्ट ग्राउंड पर फैसला
    Next Article
    अयोध्या में 30 लाख दीये जलाए जा रहे:शोभायात्रा में रामायण के 7 कांड दिखाए; उपराष्ट्रपति, सीएम योगी समेत कई मंत्री मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment