Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा, महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवाईं:बाली भी उतारी, ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा कराए

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में आज से दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा दो दिन यानी 14 और 15 मार्च को दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए हैं। वाराणसी में अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाकर एंट्री दी गई। चाकू से कलावा काटा गया। बेल्ट तक उतरवा दी गई। महिला उम्मीदवारों की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी और कान के बाले तक उतरवा दिए गए। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBB) ने सभी 75 जिलों में 1090 सेंटर बनाए हैं। अकेले प्रयागराज जिले में परीक्षा 43 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा हो रही है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 4,543 पदों पर नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए 15,75,760 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा से पहले UPPBB ने 3 टेलीग्राम चैनलों पर FIR दर्ज कराई है। इन टेलीग्राम चैनल पर दरोगा भर्ती परीक्षा का पेपर 10 से 12 हजार रुपए में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा था। लखनऊ में हुसैनगंज थाने की पुलिस ने नकल विरोधी कानून समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश चल रही है। तस्वीरें देखिए… दरोगा भर्ती परीक्षा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'US जासूसों की जानकारी दो, पाओ 1 लाख डॉलर का इनाम', इराकी गुटों का बड़ा ऐलान
    Next Article
    कानपुर में बस-डंपर में भीषण टक्कर:57 तीर्थ यात्री सवार थे, 15 घायल; 5 की हालत गंभीर, रेस्क्यू की तस्वीरें देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment