Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में विधायक पूजा पाल से 1.55 लाख की ठगी:फोन-पे से निकाले रुपए; बोलीं- पर्सनल डेटा लीक होने का भी खतरा

    1 day ago

    2

    0

    कौशांबी की चायल सीट से विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल के बैंक खाते से करीब 1.55 लाख रुपए निकाल लिए गए। 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच कई बार रकम निकाली गई। ये लेनदेन फोन-पे और UPI के जरिए किए गए। 14 सितंबर को विधायक को इसकी जानकारी हुई। बैंक खाते की जांच कराने पर कई ऐसे लेन-देन मिले, जो उनकी जानकारी के बिना किए गए थे। विधायक की शिकायत पर शुक्रवार दोपहर 2 बजे प्रयागराज के धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई। 22 दिन में कई बार निकाली गई रकम विधायक पूजा पाल का प्रयागराज की धूमनगंज की यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में खाता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच उनके खाते से कई बार रुपए निकाले गए। विधायक ने आशंका जताई है कि किसी ने उनके आईफोन 17 Air को हैक कर बैंकिंग और निजी डेटा का गलत इस्तेमाल किया। पुलिस साइबर सेल की मदद से मोबाइल, फोन-पे, UPI और बैंक खाते की जांच कर रही है। ट्रांजैक्शन और मोबाइल जांच की मांग विधायक ने साइबर क्राइम पुलिस से 22 अगस्त से 13 सितंबर के बीच हुए सभी फोन-पे और UPI लेन-देन की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सभी ट्रांजैक्शन की आईडी और बैंक खाते के साथ मोबाइल की भी तकनीकी जांच कराने को कहा है। विधायक ने आगे खाते से होने वाली अवैध निकासी रोकने और निकाली गई करीब 1.55 लाख रुपए की रकम वापस दिलाने की मांग की है। शिकायत की कॉपी साइबर क्राइम थाना प्रयागराज, धूमनगंज थाना और संबंधित बैंक शाखा के प्रबंधक को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… छात्रा के हत्यारों को उम्रकैद, जिंदा जला दिया था, सुल्तानपुर में जेल जा रहे पति से लिपटकर रोई पत्नी; मां ने बेटे को दिए 500 रुपए सुल्तानपुर में चर्चित छात्रा श्रद्धा सिंह के 2 हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। साथ ही दोनों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। फैसले के दौरान दोनों सिर झुकाए खड़े रहे। गुरुवार शाम 4:20 बजे फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) सेकेंड ने यह फैसला सुनाया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी तय हुई:तिलक अलीगढ़, फेरे दिल्ली में होंगे; भाई सौरभ की भी साथ में शादी होगी
    Next Article
    यूपी कांग्रेस अध्यक्ष क्या हटाए जाएंगे:2 बड़े नेताओं के बीच 'कुर्सी' की खींचतान; आखिरी फैसला राहुल गांधी लेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment