Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस क्लस्टर के दूसरे दिन प्रतिभागियों ने दिखाया दम:13 जोन के 564 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा ,30 अप्रैल तक चलेगी प्रतियोगिता

    4 hours ago

    2

    0

    मेरठ में यूपी पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर (भारोत्तोलन, योग व पावर लिफ्टिंग) के तीसरे साल के आयोजन में दूसरे दिन प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के साथ ही दूसरे दिन योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के योगासन कर अपनी लचीलापन और संतुलन क्षमता का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। तृतीय उ0प्र0 पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ 27 अप्रैल को हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश के 14 जोन में से प्रशिक्षण जोन को छोड़कर 13 जोन के कुल 564 खिलाड़ी (414 पुरुष व 150 महिला) प्रतिभाग कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जा रही है । उद्घाटन समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध/लाइन अवनीश कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन शुचिता सिंह, प्रतिसार निरीक्षक हरपाल सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी, टीम मैनेजर, कोच और खेल संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सह आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा बताया गया था कि प्रतियोगिता का समापन 30 अप्रैल को शाम 5 बजे किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक प्रतियोगिता जारी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार ने युवक को रौंदा, 2 किमी तक घसीटा:होमगार्ड परीक्षा से लौट रहे अभ्यर्थी की मौत, बचाने में सिपाही घायल
    Next Article
    आगरा के ई-स्कूटी शोरूम में लगी आग:ऊपर बने फ्लैट में फंसे लोग, बमुश्किल सभी को बाहर निकाला; लाखों के नुकसान की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment