Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस में 81 हजार पदों पर भर्ती निकालेगी सरकार:सीएम योगी बोले- लखनऊ में लंबे समय से जमे अफसरों-कर्मियों को हटाएं

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। वे गुरुवार देर रात पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने कहा, उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 2026-27 बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस एक वर्ष में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, पुलिस मुख्यालय सहित लखनऊ में लंबे समय से तैनात पुलिस कार्मिकों का ट्रांसफर होना चाहिए। सीएम ने अधिकारियों से नतीजे देने वाली कार्यशैली अपनाने और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा है। इन पदों पर निकाली जाएगी भर्ती बैठक में अफसरों ने सीएम को बताया, उपनिरीक्षक, सिपाही, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए और पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित कई कैटेगरी में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। इनमें से कुछ की प्रक्रिया शुरू भी हो गयी है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देश दिए कि सभी सीधी भर्तियां पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित आरक्षण प्रावधानों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से संपन्न कराई जाएं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को तकनीक आधारित बनाते हुए निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया, ताकि युवाओं का विश्वास और मजबूत हो सके। सीएम बोले- PRV का रिस्पांस टाइम 6 मिनट, इसे और कम करिए भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति भास्कर सर्वे में हिस्सा लीजिए, पूरी तरह गोपनीय है… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    768 शहर, 2400 अलर्ट, ईरान के मिसाइल हमलों से दहशत में इजरायल
    Next Article
    श्री बड़े हनुमान मंदिर में दिन भर भक्तों की कतार:हनुमान जी का किया गया विशेष श्रृंगार, भजन संध्या का हुआ आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment