Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी:32,679 पदों पर चयन, कटऑफ भी घोषित; 4 महीने पहले हुई थी परीक्षा

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती-2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट की जांच के बाद पास होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। जनरल वर्ग के 6685, OBC के 18210, SC के 7136 और ST वर्ग के 648 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इनमें महिला अभ्यर्थियों की संख्या 4481 है। यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने बुधवार को अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ भी जारी कर दिए हैं। चयन अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और उनकी दी गई पसंद के आधार पर हुआ है। भर्ती में शामिल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट और कटऑफ यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। 31 दिसंबर 2025 को निकली भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चलाई गई थी। लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रदेश के 75 जिलों में हुई थी। परीक्षा के लिए 28.86 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें 19.62 लाख पुरुष और 9.24 लाख महिला अभ्यर्थी थे। लगभग 21.92 लाख अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट कटऑफ देखिए- पूरी भर्ती प्रक्रिया को समझिए- ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में रिटायर्ड प्रमुख सचिव गिरफ्तार:पशुधन विभाग में भर्ती घोटाले पर एक्शन, 2014 में सपा सरकार में हुई थी भर्ती लखनऊ में रिटायर्ड IAS अधिकारी योगेश कुमार को आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह ईओडब्लयू ने उन्हें गोमती नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 12 साले पुराने पशुधन विभाग भर्ती घोटाले में की गई है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या 2027 विधानसभा चुनाव टालने पड़ेंगे:इलाहाबाद हाईकोर्ट बोला- 3 महीने में पंचायत चुनाव कराएं, क्या ये संभव है...?
    Next Article
    लखनऊ की मॉडल श्रद्धा की स्कॉर्पियो नेपाल बॉर्डर पर मिली:कारोबारी शिवा के साथ की चैट सामने आई; लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment