Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी पुलिस विभाग में फेरबदल, 125 DSP के ट्रांसफर:कमलेश कांत को नोएडा भेजा, अशोक सिंह का गोरखपुर जीआरपी ट्रांसफर

    4 hours ago

    2

    0

    योगी सरकार ने गुरुवार दोपहर ढाई बजे 125 DSP के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें ज्यादातर वो हैं, जिनका इंस्पेक्टर से प्रमोशन हुआ था। मुरादाबाद के DSP कमलेश कांत को नोएडा कमिश्नरेट भेजा गया है। सहारनपुर से शिव ठाकुर को मेरठ भेजा गया है। मंजरी राव को बलिया का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। शिल्पा वर्मा को कन्नौज भेजा गया है। इसके अलावा, अशोक कुमार सिंह को DSP संत कबीरनबगर से गोरखपुर रेलवे में DSP बनाया गया है। इमरान खान को ललितपुर से प्रयागराज PAC में सहायक सेनानायक नियुक्त किया गया है। धर्मेंद्र सिंह यादव को PAC लखनऊ से मुरादाबाद पुलिस अकादमी का DSP बनाया गया है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री सुरक्षा में भी बदलाव किया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट से सुधाकर द्विवेदी और भानु प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जितेंद्र कुमार को आगरा कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात रहे जितेंद्र कुमार को अब आगरा कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पहले उनका तबादला शाहजहांपुर किया गया था, लेकिन संशोधित आदेश में उन्हें आगरा भेजा गया। VVIP सुरक्षा का अनुभव रखने वाले जितेंद्र कुमार अब पर्यटन नगरी आगरा में कानून-व्यवस्था संभालेंगे। यहां देखें पूरी लिस्ट- खबर लगातार अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनुप्रिया ने पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाए:कुर्सी पर बैठे रहे आशीष पटेल, लखनऊ में जयंती पर अपना दल का शक्ति प्रदर्शन
    Next Article
    प्रेमी-प्रेमिका एक रस्सी से पेड़ पर लटके मिले:महोबा में मौत से पहले लड़की की मांग में सिंदूर भरा, 3 साल से था अफेयर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment