Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी सरकार के 4 साल पूरे, देखिए विधायकों का सर्वे:कितने MLA जनता की पसंद पर खरे, कितने नाकाम, कौन सी पार्टी पसंद; नतीजे कल से

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में सरकार के 4 साल पूरे हो चुके हैं। दैनिक भास्कर एप ने यूपी में चुने हुए 400 विधायकों के बारे में जनता की पसंद-नापसंद जानने के लिए सर्वे किया। सर्वे के नतीजों से जानिए, यूपी में किसकी हवा है? कौन सी पार्टी जनता की पहली पसंद बन रही है? भाजपा विधायकों से लोग खुश हैं या नाराज? सपा विधायकों को लेकर क्या राय है? NDA के सहयोगी दल उम्मीदों पर कितने खरे उतरे? क्या बसपा की वापसी होगी? इन सवालों का जवाब कल से 2 दिन तक दैनिक भास्कर एप पर देखिए। सर्वे के नतीजों से आप जान पाएंगे कि यूपी के किस इलाके में किस पार्टी का दबदबा है। भाजपा, सपा और बसपा के कौन-कौन से चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। बाहुबली विधायकों को लोगों ने कितना पसंद किया और मुस्लिम सीटों पर क्या तस्वीर बन रही है? मंत्रियों की सीटों का हाल, महिला विधायक पसंद या पुरुष सर्वे में हम बताएंगे कि मंत्रियों की सीटों पर क्या सीन बन रहा है? कितने भाजपा विधायकों की सीटों पर सपा के दावेदार को पसंद किया गया? कितने सपा विधायकों की सीटों पर लोगों ने भाजपा को चुना? पहली बार के विधायकों की सीट पर क्या पैटर्न है? महिला और पुरुष विधायकों में किसे ज्यादा पसंद किया? मुस्लिम विधायकों को लेकर जनता की राय क्या है? 7 हजार रिपोर्टर 75 जिलों, 800 ब्लॉक और 58 हजार पंचायतों में पहुंचे दैनिक भास्कर एप पर यह सर्वे 25 मार्च से 10 अप्रैल तक चला। इसमें 6 लाख से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। संभावित उम्मीदवारों के नाम जुटाने के लिए भास्कर के 7 हजार से ज्यादा रिपोर्टर 75 जिलों के 800 ब्लॉक और 58 हजार पंचायतों में पहुंचे। सर्वे में क्षेत्र में सक्रियता, राजनीतिक बैकग्राउंड जैसे मानकों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम शामिल किए। लोगों को इनके अलावा अपनी पसंद के उम्मीदवारों के नाम देने का विकल्प भी दिया। पारदर्शिता और निष्पक्षता का पूरा ध्यान रखा ये सर्वे सिर्फ दैनिक भास्कर एप पर किया गया। सर्वे की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हमने ये सुनिश्चित किया कि एक व्यक्ति एक ही बार हिस्सा ले सके। ये भी देखा गया कि कोई व्यक्ति गलत तरीके से अपने पक्ष में या किसी के विरोध में सर्वे न भरवा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:देवरिया में जिला प्रोजेक्ट मैनेजर का कार में मिला शव; दफ्तर से घर जाने के लिए निकले थे
    Next Article
    अखिलेश और राहुल गांधी के पुतले जलाने पर भड़के समर्थक:झांसी में कहा-दो दिन में FIR नहीं हुई तो हर गली-गांव में जलाएंगे मोदी-योगी के पुतले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment