Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी SI भर्ती परीक्षा के एक सवाल पर विवाद:‘पंडित’ विकल्प दिए जाने पर आपत्ति, ब्राम्हणों ने किया विरोध

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में 14 मार्च पहले दिन के UPSI परीक्षा के पहले पाली में पूछे गए एक प्रश्न को लेकर प्रदेश भर में सियासत शुरू हो गई है। जिसमें प्रदेशभर के ब्राह्मणों ने विरोध शुरू कर दिया है। UPSI के पहले पाली के सेक्शन 1 सामान्य हिंदी के प्रश्न पत्र में एक प्रश्न के विकल्प को लेकर विरोध शुरू हुआ है। पढ़े पूछा गया प्रश्न….. यूपीपीआरपीबी की ओर से आयोजित यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 14 मार्च को हुई परीक्षा के पहले दिन सामान्य हिंदी के प्रश्नपत्र के एक सेट में प्रश्न संख्या 31 को लेकर अभ्यर्थियों और कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई है। यह था सवाल प्रश्न में पूछा गया था — ‘अवसर के अनुसार बदलने वाला’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन कीजिए। इसके लिए चार विकल्प दिए गए थे: विवाद “पंडित” शब्द को विकल्प के रूप में शामिल किए जाने को लेकर खड़ा हुआ है। पूछे गए इस प्रश्न के बाद प्रदेशभर के ब्राह्मणों की सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये विरोध करना शुरू कर दिया है विकल्प पर जताई गई आपत्ति Pratiyogi Chhatra Sangharsh Samiti के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अन्य विकल्प किसी गुण या स्वभाव को दर्शाते हैं, जबकि “पंडित” शब्द किसी विशेष जाति या वर्ग के लोगों के लिए भी इस्तेमाल होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह का विकल्प देना समाज में ब्राह्मणों के प्रति विद्वेष फैलाने जैसा है। उनका कहना है कि ब्राह्मण समाज को जातीय मानसिकता के आधार पर टारगेट करना बेहद आपत्तिजनक है। कार्रवाई की मांग प्रशांत पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज इस प्रश्न का घोर विरोध करता है और सरकार से मांग करता है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि “अवसर देखकर बदलने वाले” के लिए पंडित शब्द को विकल्प में रखना प्रश्नपत्र बनाने वालों की मानसिकता को दर्शाता है। फिलहाल इस विवाद को लेकर भर्ती बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर लोक अदालत में 1.24 लाख मामले निपटाए गए:1.34 लाख में से सुलह-समझौते से समस्याओं का समाधान
    Next Article
    कानपुर में एयरफोर्स गेट पर बाउंड्रीवाल का विरोध:सुरक्षा के लिए बन रही दीवार पर सिविलियन का हंगामा, पुलिस ने संभाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment