Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी SI भर्ती परीक्षा में गहने-जूते उतरवाकर मिला प्रवेश:सीतापुर में 5760 अभ्यर्थी पंजीकृत, महिलाओं के भी उतरवाए गहने

    4 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें कुल 5760 अभ्यर्थी शामिल होकर अपनी किस्मत आजमाएंगे। प्रशासन द्वारा नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा कर्मियों ने अभ्यर्थियों को जूते उतरवाकर चेकिंग की और मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। इसके अलावा कई जगहों पर अभ्यर्थियों को बेल्ट, घड़ी और अन्य धातु की वस्तुएं भी बाहर ही रखनी पड़ीं। कानों में ब्लूटूथ की भी चेकिंग की गई। महिला अभ्यर्थियों की भी विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मियों द्वारा तलाशी ली गई। परीक्षा केंद्रों पर महिलाओं को गहने, चेन और यहां तक कि कानों की बालियां भी उतरवाने के बाद ही प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रही कि किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक या संदिग्ध वस्तु को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और निगरानी टीमों के माध्यम से भी नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि परीक्षा के पहले दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई थी। हालांकि पहले दिन 1870 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। प्रशासन का कहना है कि नकल और किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में दिल्ली के कचरे से भरा ट्रक रोका:ग्रामीणों-भाकियू कार्यकर्ताओं ने पकड़ा, फैक्ट्रियों में जलाने का आरोप
    Next Article
    बाराबंकी के HP पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म:भुगतान के बाद भी नहीं पहुंची खेप, ग्राहक परेशान, लग रही लंबी लाइनें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment