Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी टी-20 लीग में अब आईपीएल जैसा रोमांच:6 की जगह 8 टीमें लगाएंगी चौके-छक्के; रवि किशन और सुनील शेट्टी बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का जोश

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस बार मैदान पर सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि सितारों की चमक भी बिखरेगी। यूपी टी-20 लीग के नए सीजन का खाका खींच लिया गया है, जिसे देखकर साफ है,कि इस बार मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा भव्य और ग्लैमरस होने वाला है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) इस लीग को आईपीएल की तर्ज पर उतारने की पूरी तैयारी में है, जहां मैदान पर खिलाड़ियों के बल्ले बोलेंगे और बाउंड्री पार फिल्मी सितारे उनका हौसला बढ़ाएंगे। खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे फिल्म जगत के सितारे: यूपी गवर्निंग काउंसिल के सीनियर मेंबर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि,लीग को दिलचस्प बनाने के लिए इस बार एक बड़ा बदलाव किया जा रहा है। हर टीम के साथ एक मेंटर को जोड़ा जाएगा, जो मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगे। खास बात यह है कि ये मेंटर्स सिर्फ क्रिकेट की दुनिया तक सीमित नहीं हैं। गोरखपुर की टीम के साथ सांसद और अभिनेता रवि किशन मेंटर के रूप में जुड़ चुके हैं। वहीं, अन्य टीमों के लिए बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडीज जैसे बड़े नामों से पदाधिकारी लगातार संपर्क में हैं। लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर का मानना है, कि इससे स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ जुटेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को भी नया अनुभव मिलेगा। बढ़ गया रोमांच और दो नई टीमों की हुई एंट्री: अभी तक यूपी टी-20 लीग में प्रदेश के छह शहरों की टीमें ही हिस्सा लेती आई हैं, लेकिन इस बार रोमांच और बढ़ने वाला है। इस सत्र में टीमों की संख्या छह से बढ़कर आठ होने जा रही है। दो नई टीमों ने लीग से जुड़ने का फैसला किया है, जिससे प्रदेश के और ज्यादा प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी चमक बिखेरने का मौका मिलेगा। गवर्निंग काउंसिल के सीनियर मेंबर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि टीमों की संख्या बढ़ने से प्रतियोगिता और भी कड़ी होगी। ग्रीनपार्क और इकाना स्टेडियम में सजेगी क्रिकेट की महफिल: लीग के ज्यादातर मुकाबले कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क और लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही वाराणसी में नया स्टेडियम बनकर तैयार है, ऐसे में अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो वहां भी मैच कराए जा सकते हैं। चेयरमैन डॉ.संजय कपूर ने कहा कि,भले ही पिछले सत्र में दर्शकों का उत्साह उम्मीद के मुताबिक न रहा हो, लेकिन इस बार मैदान के अंदर जबरदस्त माहौल दिखेगा। दर्शकों के लिए आईपीएल की तर्ज पर खास इंतजाम किए जा रहे हैं। लीग का पूरा शेड्यूल जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा और सभी मुकाबले अगस्त के महीने में खेले जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में डीएम ने एलपीजी आपूर्ति पर दिए निर्देश:अधिकारियों को गैस बुकिंग व डिलीवरी के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा
    Next Article
    यूजीसी रेगुलेशन लागू करने की मांग पर प्रदर्शन:रायबरेली में भाकपा (माले) ने निकाला विशाल मार्च, सभा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment