Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी TET- महिलाओं की चूड़ी, पायल तक उतरवाईं:खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर, 3 दिन में 20 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

    14 hours ago

    2

    0

    यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 आज यानी गुरुवार को पहला दिन है। पहली शिफ्ट की परीक्षा खत्म हो गई है। इससे पहले, सेंटर्स में एंट्री से पहले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की गई। बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया। गोरखपुर में महिला अभ्यर्थियों की चूड़ी, पायल, हेयरपिन, सोने की चेन उतरवा दी गई। इसके बाद उन्हें एंट्री दी गई। पुरुष अभ्यर्थियों के गमछे, टोपी और बेल्ट बाहर रखवा लिए गए। शर्ट के फोल्ड हैंड को खुलवाकर ही अंदर जाने दिया गया। हाथरस में लड़कियों के बाल के जूड़े खुलवा दिए गए। प्रयागराज में जूते-मोजे उतरवाकर चेकिंग हुई। देवरिया में 330 पुलिसकर्मी भी परीक्षा देंगे। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा 3 दिन यानी 4 जुलाई तक चलेगी। प्रदेश के 60 जिलों में 955 सेंटर्स बनाए गए हैं। कुल 19.94 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इनमें 17,67,180 परीक्षार्थी यूपी के मूल निवासी हैं। 2,27,481 अभ्यर्थी दूसरे राज्यों से एग्जाम देने पहुचेंगे। 1,85,791 सेवारत शिक्षक भी इसमें शामिल हैं। आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। प्रश्नपत्र के बॉक्स कलर-कोडेड किए गए हैं। उनमें वन-टाइम डिजिटल लॉक लगाए गए हैं। इन्हें परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले ही खोला जाएगा, जिससे पेपर लीक की आशंका न रहे। परीक्षा केंद्र के बाहर की तस्वीरें देखिए… UP-TET की परीक्षा से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, 3 की मौत: अचानक बेकाबू होकर खेत में पलटा, चार मजदूरों ने कूदकर बचाई जान
    Next Article
    यूपी में मां ने PCS अफसर बेटी पर FIR कराई:कहा- काली कमाई के 15 लाख मेरे खाते में डाले, उसके भूमाफिया से कनेक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment